टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

BAR COUNCIL OF RAJASTHAN के जयपुर एक्सटेंशन सेंटर का उद्घाटन कल, 70 हजार से अधिक अधिवक्ताओं को मिलेगी राहत

Uncertainty Persists Over Rajasthan Bar Council Elections Amid Delay in High-Powered Election Committee

जयपुर, 9 अक्टूबर

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ कि स्थापना के करीब 48 साल बाद जयपुर हाईकोर्ट में राजस्थान बार काउंसिल के एक्सटेंशन काउंटर का उद्घाटन होने जा रहा हैं.

हाईकोर्ट के फ्रंट लॉन, प्रवेश द्वार संख्या 3 के पास नवनिर्माणाधिन इस एक्सटेंशन काउंटर का उद्घाटन शुक्रवार की शाम 6 बजे होगा।

उद्घाटन समारोह को लेकर राजस्थान बार काउंसिल के चैयरमेन और अतिरिक्त महाधिवक्ता भुवनेश शर्मा गुरूवार को मी​डिया से रूबरू हुए.

समारोह की जानकारी देते हुए भुवनेश शर्मा ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि Rajasthan Highcourt के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश Justice Sanjeev Prakash Sharma होंगे.

वहीं, Rajasthan Highcourt के वरिष्ठ न्यायाधीश Justice Inderjeet Singh विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

बीसीआई चेयरमैन करेंगे अध्यक्षता

इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद Manan Kumar Mishra जयपुर आएंगे और समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

विशेष अतिथियों में राजस्थान सरकार के महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद और केंद्र सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भरत व्यास शामिल होंगे।

70 हजार अधिवक्ता होंगे लाभाविंत

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच की स्थापना 30 जनवरी 1977 को हुई थी। इसके बाद से बड़ी संख्या में वकील हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं.

जयपुर हाईकोर्ट क्षेत्राधिकार के 17 जिलों पास के जिलों की अधीनस्थ अदालतों में भी करीब 70 हजार से अधिक अधिवक्ता रजिस्टर्ड हैं.

इन सभी अधिवक्ताओं को अब तक बार काउंसिल से जुड़ी सुविधाओं और योजनाओं का फायदा लेने, आवेदन करने, रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण करवाने के लिए जोधपुर जाना पड़ता था.

वहीं लॉ ग्रेजुएट छात्रों को भी रजिस्ट्रेशन के लिए डॉक्यूमेंट्स जोधपुर मुख्यालय स्थित बीसीआर के ऑफिस में ही जमा कराने होते थे.

लेकिन अब अधिवक्ताओं को पंजीकरण, नवीनीकरण, कल्याणकारी योजनाओं, सेवानिवृत्ति फायदा तथा समिति बैठकों से जुड़ी सभी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी.

सबसे अधिक लोकप्रिय