टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

BREAKING: राजस्थान हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का इंतजार, जस्टिस संजय अग्रवाल को बनाया गया छत्तिसगढ में एसीजे,

Justice Sanjay K. Agrawal Arrives in Jaipur, to Take Oath as 44th Chief Justice of Rajasthan High Court Tomorrow

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट को जल्द ही अपना नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। अगले एक या दो दिन में राष्ट्रपति भवन से नियुक्ति वारंट जारी होने की संभावना है।

इससे पूर्व शुक्रवार देर शाम देर शाम केन्द्र सरकार ने जस्टिस संजय अग्रवाल को छत्तिसगढ हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने का नो​टिफिकेशन जारी किया हैं जिसके चलते अब राजस्थान हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति को लेकर इंतजार करना पड़ सकता है।

चुकि संवेधानिक पद को रिक्त नहीं रखा जा सकता इसलिए जस्टिस संजय अग्रवाल को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया जाना जरूरी था

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार शाम छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब केंद्र सरकार और कानून मंत्रालय स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का इंतजार किया जा रहा हैं

जारी हो सकता है नियुक्ति वारंट

कॉलेजियम की सिफारिश के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया केंद्र सरकार के स्तर से आगे बढ़ती है। आवश्यक मंजूरियों के बाद फाइल राष्ट्रपति भवन भेजी जाती है और राष्ट्रपति की स्वीकृति एवं हस्ताक्षर के बाद नियुक्ति वारंट जारी किया जाता है।

इसी प्रक्रिया के चलते राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर यदि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी होती हैं तो शीघ्र नियुक्ति वारंट जारी किया जा सकता है।

कॉलेजियम से राष्ट्रपति भवन तक की प्रक्रिया

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की संवैधानिक प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाला कॉलेजियम मुख्य न्यायाधीश के लिए नाम की सिफारिश करता है। इसके बाद केंद्र सरकार की प्रक्रिया पूरी होने पर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्ति को मंजूरी दी जाती है और नियुक्ति वारंट जारी होता है।

वारंट जारी होने के बाद राजस्थान के राज्यपाल नए मुख्य न्यायाधीश को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके साथ ही जस्टिस संजय के. अग्रवाल औपचारिक रूप से राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे।

जस्टिस पी एस भाटी का भी नियुक्ति वारंट

राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश के साथ ही जम्मू कश्मीर और लददाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर राजस्थान के वरिष्ठ जज जस्टिस पी एस भाटी का भी नियुक्ति वारंट शीघ्र जारी होने की संभावनाए हैं

सबसे अधिक लोकप्रिय