कुल 73 नामांकन दाखिल, नाम वापसी के दिन तक एक भी नामांकन नही किया विड्रा
जयपुर, 3 दिसंबर
राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के 42वें अध्यक्ष, महासचिव सहित कुल 17 पदों के लिए चुनावी तस्वीर गुरुवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि खत्म होने के बाद पूरी तरह साफ हो गई है.
राजस्थान हाईकोर्ट में अब अध्यक्ष पद के लिए 6 अधिवक्ता उम्मीदवार मैदान में है वही महासचिव पद के लिए 4 अधिवक्ता मैदान में है. बार के 42वें अध्यक्ष के लिए वोटिंग 11 दिसंबर को होगी।
बुधवार तक कुल 73 नामांकन दाखिल हुए थे और नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक एक भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया, जिससे मुकाबला इस बार बेहद रोमांचक और कड़ा माना जा रहा है।
अध्यक्ष पद पर 6 दिग्गज उम्मीदवार
नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब अध्यक्ष पद पर 6 अधिवक्ता मैदान में हैं।
इनमें शामिल हैं—
- महेन्द्र शांडिल्य (निर्वतमान अध्यक्ष)
- अंशुमान सक्सेना
- संगीता शर्मा
- राजीव सोगरवाल
- इन्द्रेश शर्मा
- रामरूप मीणा
महासचिव पद पर 4 प्रत्याशी
महासचिव पद पर भी चार उम्मीदवार मैदान में डटे रहे हैं.
- दीपेश शर्मा
- प्रमिला शर्मा
- अशोक यादव
- कैलाशचन्द्र पंचोली
सभी उम्मीदवार बार संघ में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिसके चलते इस पद पर मुकाबला खासा रोचक माना जा रहा है।
उपाध्यक्ष 2 पद-6 अधिवक्ता मैदान में
उपाध्यक्ष पद के 2 पदों पर इस बार 6 अधिवक्ता चुनाव लड़ रहे है जिनमें मनोज दीक्षित, श्वेता पारीक, अनुराग कलवटिया, टेकचंद शर्मा, सुनील शर्मा शालिनी शेरोन शामिल हैं.
संयुक्त सचिव-11 अधिवक्ता मैदान में
संयुक्त सचिव के पद पर कुल 11 अधिवक्ता मैदान में हैं जिनमें सुनील त्यागी, संदीप माथुर, दिलीप सिंह सिनसिनवार, नवदीप सिंह, सुधीर यादव, परेश चौधरी, रघुनंदन शर्मा, खुर्शीद अहमद खान, हिमांशी मीणा, गजेन्द्र सिंह शेखावत और मोहम्मद जुबैर शामिल हैं.
सोशल सचिव-3 उम्मीदवार
सोशल सेक्रेटरी (सोशल सचिव) पद पर तीन अधिवक्ता दावेदार हैं- जिनमें उपासना आर्या, निधि सुवालका और डॉ. नितिका भार्गव।
कोषाध्यक्ष पद-6 उम्मीदवार
कोषाध्यक्ष के 1 पद के लिए कुल 6 अधिवक्ता सामने आए हैं—
आयुष कुमार कटारा, गौरव शर्मा, प्रीति शर्मा, अंकित कृष्णन, चित्रालेखा और सचिन कुमार।
पुस्तकालय सचिव और सह-सचिव
- पुस्तकालय सचिव पद पर दो उम्मीदवार—
बोबी दत्ता और किशन कुमार शर्मा - पुस्तकालय सह-सचिव पद पर दो अधिवक्ता—
शिवात्मा कुमार टाक और प्रज्ञा पांडे
कार्यकारिणी सदस्य-20 उम्मीदवार 8 पदों पर
बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के 8 पदों पर 20 अधिवक्ता मैदान में हैं। इनमें अधिवक्ता राजेश कुमार शर्मा, गिरिराज प्रसाद शर्मा, रोडमल जैन, सांवर मल ओला, अनुश्री अग्रवाल, चन्द्रकांत चौहान, देवेश सिंह, शुभम जैन, अजयसिंह राजावत, नरेन्द्र पारीक, जलय सिंह, अर्पण कुमार शर्मा, कुलदीप शर्मा, देवेंद्र शर्मा, दुष्यंत सिंह नरूका, मुकेश कुमार चौधरी, जमिला खान, सौरभ तिवारी, विष्णु कुमार शर्मा और सुरेश कुमार।
शुक्रवार को जारी होगी अंतिम सूची और चुनाव चिन्ह
चुनाव समिति के अनुसार नामांकन वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद अब शुक्रवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी, साथ ही सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे।
इसके बाद चुनाव प्रचार और अधिक तेज़ी से बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि मतदान में अब बहुत कम समय शेष है।