जयपुर , राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के 42 वें अध्यक्ष, महासचिव सहित 17 पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए गुरूवार को मतदान संपन्न हो गया हैं.

हाईकोर्ट के सतीशचन्द्र सभागार मतदान केन्द्र में हुए मतदान में कुल 86 प्रतिशत मतदान हुआ.

चुनाव अधिकारी के अनुसार हाईकोर्ट में बम धमकी के बावजूद कुल 5519 में से 4745 अधिवक्ताओं ने मतदान किया हैं.

चुनाव सुबह 8 बजे से शुरू हुए जिसमें सबसे पहले चुनाव टीम के सदस्यों ने अपना मतदान किया.

मतदान को लेकर पहले एक घण्टे में मात्र 180 अधिवक्ताओं ने ही मतदान किया.

यह सिलसिला 10 बजे के बाद तेजी से बढने लगा.

बम धमकी मिलने के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई स्थगित कर दी गयी.

सुनवाई स्थगित होते ही 12 बजे तक अधिवक्ताओं की भारी भीड़ मतदान करने पहुंची.

बम धमकी के चलते हाईकोर्ट सहित चुनाव मतदान केन्द्र की सुरक्षा बेहद सख्त की गयी.

चुनाव के लिए विशेष तौर से अशोकनगर थाना, ज्योतिनगर पुलिस थाने के साथ ही पुलिस लाईन से 80 से अधिक जवान तैनात किए गए.

मतदान के दौरान चुनाव की महिला टीम का खास उत्साह देखते ही बना, करीब 100 से अधिक महिला अधिवक्ता चुनावी टीम में शामिल रही.

मतदान केन्द्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थन में युवा अधिवक्ता काफी उत्साहित नजर आए.

मतदान के पुरे दिन शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद मतपेटियों को प्रत्याशियों की मौजूदगी में सीलबंद किया गया.

पुरे चुनाव की मोनिटरिंग के लिए खासतौर से 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और कंट्रोल रूप पर एक टीम तैनात की गयी

सीलबंद पेटियो को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है।.

मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने पर अधिवक्ता, चुनाव टीम, पुलिस और प्रत्याशी सभी एक दूसरे को बधाई देते नजर आए.