जयपुर। भारत सरकार के पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल और राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजदीपक रस्तोगी को PIMAA लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
आर.ए. पोदार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (RAPIM) जयपुर और पोदार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एलुमनी एसोसिएशन (PIMAA) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आयोजित हुए एलुमनी मीट ‘बंधन 2025’ कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया।
पोदार इंस्टीट्यूट की ओर से 50 वर्ष पूर्ण करने पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।
इंस्टीट्यूट की चयन समिति ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजदीपक रस्तोगी को विधि जगत में दिए गए उनके योगदान के लिए वर्ष 2025 के PIMAA लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना है।

अवार्ड समारोह के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल और राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजदीपक रस्तोगी ने इस सम्मान को अपने जीवन के सबसे यादगार और भावनात्मक क्षणों में से एक बताया।
उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान व्यक्ति को अपनी पूरी यात्रा पर पुनर्विचार करने का अवसर देते हैं और यह एहसास कराते हैं कि उसने जीवन में सही मार्ग चुना है।
उन्होंने संस्थान, अपने गुरुजनों और परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जो कुछ भी हैं, उसमें सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।