टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जयपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनावों के दौरान सुरक्षा बढ़ाने की मांग, हालिया बम धमकियों को लेकर चिंता बढ़ी

Jaipur High Court Bar Association Seeks Enhanced Security for December 11 Elections Amid Recent Bomb Threats

जयपुर, 8 दिसंबर

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में हाल ही में मिली लगातार बम धमकियों (Bomb Threats) के बाद सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए दर्जनो अधिवक्ताओं ने आगामी 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले चुनाव के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

बार एसोसिएशन चुनाव समिति को सौपे गए पत्र में अधिवक्ता इन्द्रेश शर्मा, दीपेश शर्मा, शालिनी यादव, मीनु वर्मा, राजेश शर्मा, राजेन्द्र तंवर, विवेक जोशी, दीक्षा शर्मा सहित कई अधिवक्ताओं ने कहा ​कि हाईकोर्ट परिसर को बार-बार मिली धमकियाँ न केवल चिंता का विषय हैं, बल्कि चुनाव के दिन संभावित भीड़ और गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत करना आवश्यक है.

अध्यक्ष महासचिव सहित विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के इस पत्र में कहा गया कि चुनाव दिवस पर अधिवक्ताओं और मतदाताओं की भारी उपस्थिति रहती है, ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने हेतु सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय और निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए।

अधिवक्तओं ने बार एसोसिएशन चुनाव समिति को सौपे पत्र में चुनाव के दौरान सुरक्षा को मजबूत करने के लिए
पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, हाईकोर्ट परिसर में भीड़ नियंत्रण व प्रवेश-नियमन व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्त पालन और किसी भी आपात स्थिति के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) की उपलब्धता कराने का अनुरोध किया हैं.

एसोसिएशन ने अनुरोध किया कि इन बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए और संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ, जिससे चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निर्बाध तरीके से सम्पन्न हो सके।

सबसे अधिक लोकप्रिय