टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जोधपुर की अधिवक्ता अदिति राठौड़ का गुजरात न्यायिक सेवा में चयन, राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने किया स्वागत

Jodhpur Advocate Aditi Rathore Selected for Gujarat Judicial Service, Rajasthan High Court Advocates Association Felicitates Her

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर की सदस्य और अधिवक्ता अदिति राठौड़ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुजरात न्यायिक सेवा में चयन हासिल किया है।

अदिति राठौड़ की इस उपलब्धि से राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने गुरुवार को विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया।

एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रणजीत जोशी, महासचिव विजय चौधरी सहित सदस्यों और अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल न्यायिक भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रणजीत जोशी ने कहा कि अधिवक्ता से न्यायिक सेवा तक का यह सफर अदिति राठौड़ की मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है। उनके चयन को एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता समुदाय के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

महासचिव विजय चौधरी ने कहा कि अदिति राठौड़ का चयन एसोसिएशन के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि यह दर्शाती है कि युवा अधिवक्ता अपनी मेहनत, लगन और विधिक ज्ञान के बल पर न्यायिक सेवा में भी नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी, उपाध्यक्ष बुद्धाराम चौधरी, महासचिव डॉ. विजय चौधरी, सहसचिव तक्षिंद्र शर्मा, लाइब्रेरियन सेक्रेटरी शिवानी वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष विजय शर्मा सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों और सदस्यों ने अधिवक्ता अदिति राठौड़ को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे न्यायिक सेवा में ईमानदारी, निष्पक्षता और विधि के प्रति प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।

सबसे अधिक लोकप्रिय