टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जस्टिस संजय के अग्रवाल आज लेंगे राजस्थान हाईकोर्ट के 44 वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ,राजभवन में सुबह 9.30 बजे शपथग्रहण समारोह

Justice Sanjay K. Agrawal to Take Oath as 44th Chief Justice of Rajasthan High Court Today

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के अग्रवाल आज 44 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे.

इससे पहले रविवार देर रात जयपुर आगमन पर राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से स्वागत किया.

जस्टिस इन्द्रजीत सिंह ने गुलदस्ता भेंटकर नए मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया.

इसके साथ ही जस्टिस विनीत माथुर, जस्टिस महेन्द्र गोयल सहित अन्य जजों ने भी स्वागत किया

सुबह 9.30 बजे राजभवन में लेंगे शपथ

जस्टिस संजय के. अग्रवाल आज सुबह 9.30 बजे पूर्व राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

राजभवन में आयोजित होने वाले गरिमामय समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े जस्टिस संजय के. अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित राज्य सरकार के मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश तथा न्यायिक और विधिक जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे.

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने नए मुख्य न्यायाधीश को गुलदस्ता भेंट किया

सबसे अधिक लोकप्रिय