टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

राजस्थान के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा, जन्मदिन आज

जयपुर, 27 सितंबर

राजस्थान हाईकोर्ट के सीनियर मोस्ट जज जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा राजस्थान के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं.

शुक्रवार को ही उनकी नियुक्ति के आदेश जारी हुए थे, जिसके बाद आज उन्होने विधिक कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं.

जस्टिस संजीव प्रकाश का आज जन्मदिन भी हैं ऐसे में राजस्थान हाईकोर्ट के सिटिंग जज ​सहित प्रदेशभर के अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी उन्हे बधाई और शुभकामनाऐं भेज रहे हैं.

गांधीनगर स्थित गेस्ट हाउस में जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को जन्मदिन के साथ ही नई जिम्मेदारी की बधाई देने वाले लगातार पहुंचे हैं.

राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से भी अध्यक्ष महेन्द्र शांडिल्य ने फूलो की माला पहनाकर जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को बधाई दी.

इस मौके पर जयपुर फैमिली कोर्ट बार एसोसिएशन, कई न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ताओं ने भी गुलदस्ते और माला पहनाकर बधाई दे रहे हैं.

फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीनियर लीगल कॉर्रेस्पॉन्डेंस कमलकांत शर्मा और अधिवक्ता लक्ष्मीकांत मालपूरा ने भी गुलदस्ता भेंट कर जस्टिस एस पी शर्मा को बधाई दी.

सबसे अधिक लोकप्रिय