टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जयपुर में लगेगा विशाल निःशुल्क हृदय जांच शिविर, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे उद्घाटन, वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर गुप्ता विशिष्ट अतिथि

Mega Free Cardiac Diagnostic Camp in Jaipur to be Inaugurated by Rajasthan Governor Haribhau Bagde

जयपुर। राजधानी जयपुर में रविवार 17 मई को विशाल निःशुल्क कार्डियक डायग्नोस्टिक कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

“दिल विदाउट बिल” थीम पर आधारित इस मेगा फ्री कार्डियक डायग्नोस्टिक कैंप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क हृदय संबंधी जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराना है।

इस शिविर का आयोजन श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल और श्री सत्य साईं सेवा संगठन, राजस्थान द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े करेंगे।

वहीं, कार्यक्रम में सांसद चुन्नीलाल गरासिया और राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

यह शिविर रविवार सुबह 9 बजे से महावीर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, महावीर मार्ग, पंचवटी सर्किल, सी-स्कीम, जयपुर में आयोजित होगा।

शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम मरीजों की जांच करेगी और जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल पिछले 25 वर्षों से राजकोट और अहमदाबाद में जरूरतमंद मरीजों को उन्नत कार्डियक उपचार एवं सर्जरी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराता आ रहा है।

संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि किसी भी व्यक्ति को पैसों की कमी के कारण उपचार से वंचित न रहना पड़े।

मनोज भीमानी ने बताया कि इस शिविर में हृदय रोगों की प्रारंभिक जांच, ईसीजी, विशेषज्ञ परामर्श सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों और आमजन के पहुंचने की संभावना है।

कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में “A Mission of Love, A Promise of Care” और “Serving Hearts, Saving Lives” जैसे संदेशों के जरिए सेवा और मानवता की भावना को प्रमुखता दी गई है।

सबसे अधिक लोकप्रिय