जयपुर, 10 अक्टूबर
Rajasthan Highcourt जयपुर पीठ को राजधानी जयपुर में नई बिल्डिंग मिलने जा रही है और इसके लिए सरकार और हाईकोर्ट प्रशासन के बीच बातचीत चल रही है।
Rajasthan Highcourt के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश Justice Sanjiv Prakash Sharma ने इसके संकेत दिए हैं।
Justice Sanjiv Prakash Sharma शनिवार शाम को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के एक्सटेंशन काउंटर के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मेरा प्रयास है…
Rajasthan Highcourt में आयोजित एक्सटेंशन काउंटर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने संकेत दिया कि राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ की नई बिल्डिंग बनेगी।
कार्यवाहक मुख्य सीजे ने कहा कि कुछ महीनों में बता सकूंगा कि कहां जगह मिल रही है।

उन्होंने कहा कि “मैं तो चाहता हूं कि हाईकोर्ट के लिए ज्यादा बड़ी जगह और मिल जाए, जिसमें हर ऑफिस को अलग से जगह मिले — ऐसा मेरा प्रयास है।”
उन्होंने कहा कि “हो सकता है कुछ दिनों अथवा कुछ महीनों बाद मैं आपको कह सकूं कि हमारी नई बिल्डिंग के लिए जगह उपलब्ध हो रही है।”
अधिवक्ताओं में चर्चा
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश Justice Sanjiv Prakash Sharma के इस खुलासे के बाद राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं में चर्चा शुरू हो गई है।
फिलहाल Rajasthan Highcourt की नई बिल्डिंग की मांग कोई नई नहीं है, लेकिन पिछले कुछ समय से हाईकोर्ट के आस-पास पार्किंग की समस्या के चलते यह मुद्दा बना रहा है।
हाल ही में सेंट्रल पार्क की नई पार्किंग के निर्माण से इस समस्या के सुलझने के आसार हैं।
इसी बीच कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के इस संकेत से अधिवक्ताओं में चर्चा शुरू हो गई है।