टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

Bar Council of Rajasthan की नई बिल्डिंग का उद्घाटन 2 नवंबर को, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

Why Dr Sachin Acharya Was Chosen as Returning Officer for Rajasthan Bar Council Polls

जोधपुर, 26 अक्टूबर | Laws & Legals News

राजस्थान के विधिक जगत के लिए एक ऐतिहासिक अवसर आने वाला है। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (Bar Council of Rajasthan) की नई भव्य बिल्डिंग का उद्घाटन आगामी 2 नवंबर 2025 को राजस्थान हाईकोर्ट परिसर, जोधपुर में किया जाएगा।

इस नवनिर्मित भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। यह भवन अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं और सशक्त कार्य-परिवेश से युक्त एक नया केंद्र बनेगा।

RAJASTHAN BAR COUNCIL
RAJASTHAN BAR COUNCIL

उद्घाटन समारोह में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस विजय बिश्नोई विशिष्ट अतिथि (Guests of Honour) के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में राज्य के विधि मंत्री जोगाराम पटेल, हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस पी.एस. भाटी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा, राज्य के महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद, और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भारत व्यास भी शामिल होंगे।

Bar Council of Rajasthan के चेयरमैन भुवनेश शर्मा ने इस अवसर को ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि “यह नई बिल्डिंग न केवल अधिवक्ताओं के लिए कार्य सुविधा का केंद्र बनेगी, बल्कि यह राजस्थान के विधिक समुदाय के लिए एक प्रेरणास्रोत और संगठनात्मक एकता का प्रतीक भी होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि यह भवन अधिवक्ताओं के लिए आवश्यक सभी आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित है और यह राजस्थान की न्यायिक व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेगा।

उद्घाटन समारोह के बाद लंच का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें न्यायपालिका, अधिवक्ताओं और विधिक क्षेत्र के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति रहेगी,

सबसे अधिक लोकप्रिय