जयपुर, 6 अक्टूबर
Rajasthan Highcourt ने लीगल रिसर्चर (Legal Researcher) के पदों पर अनुबंध आधारित नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.
इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 9 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह नियुक्ति जस्टिस संदीप तनेजा के साथ एक वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी। कुल 2 पदों पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि: 5 अक्टूबर 2025 (दोपहर 1:00 बजे से)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अक्टूबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)
आवेदन प्रक्रिया:
उम्मीदवार Rajasthan Highcourt की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से भी किया जा सकता है। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की हुई प्रतिलिपि (10 KB से 25 KB तक) अपलोड करनी होगी.
आयु सीमा:
1 जनवरी 2025 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अन्य निर्देश:
आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड आदि के माध्यम से किया जा सकेगा।
आवेदन पूर्ण होने के बाद उम्मीदवार को “यूनिक एप्लिकेशन नंबर” प्राप्त होगा, जो आवेदन की पुष्टि के रूप में कार्य करेगा।
उम्मीदवार को आवेदन पत्र की एक प्रति प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रखनी होगी।
चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।