टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

Rajasthan Highcourt का बड़ा फैसला: SI भर्ती में आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा में शामिल होने की अनुमति

HC Notice to Rajasthan University VC

SI Recruitment 2025 : जयपुर, 30 अक्टूबर

Rajasthan HighCourt ने SI Recruitment 2025 भर्ती से जुड़ा एक अहम फैसला सुनाते हुए उन अभ्यर्थियों को राहत दी है, जिनकी आयु भर्ती के दौरान निर्धारित ऊपरी सीमा से अधिक हो गई थी।

Rajasthan HighCourt ने आदेश दिया है कि ऐसे याचिकाकर्ता अब SI Recruitment 2025 भर्ती प्रक्रिया में शामिल रहेंगे और उन्हें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा साक्षात्कार (इंटरव्यू) में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

यह आदेश जस्टिस अशोक कुमार जैन की एकलपीठ ने राकेश कुमार और अन्य की ओर से दायर दर्जनों याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिया है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता राम प्रताप सैनी ने पैरवी करते हुए अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने SI Recruitment 2025 एस.आई. भर्ती 2021 के मामले की सुनवाई में यह लिखित रूप से कहा था कि वह आगामी भर्ती में आयु सीमा में छूट देगी।

Rajasthan HighCourt ने अपने आदेश में राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह पुलिस अधिनियम के नियम 46 के तहत ऊपरी आयु सीमा में संशोधन या पुनर्विचार करने पर प्रशासनिक स्तर पर विचार करे।

Rajasthan HighCourt ने कहा कि कई बार भर्ती प्रक्रियाओं में विलंब के कारण योग्य अभ्यर्थी केवल आयु सीमा पार होने से वंचित रह जाते हैं, जो उचित नहीं है।

सबसे अधिक लोकप्रिय