टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

देश का संभवतया पहला मामला जब किसी महिला जज ने देर रात 11 बजे सुनवाई की: डॉ जस्टिस नुपूर भाटी

Rajasthan High Court Hearing Till 11 PM: Justice Nupur Bhati’s Late-Night Hearing Makes Headlines

रात 11 बजे तक हाईकोर्ट में सुनवाई, राजस्थान की महिला जज डॉ जस्टिस नुपूर भाटी के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, चुनाव से जुड़ी याचिकाओं पर रविवार को हाईकोर्ट में चला असाधारण घटनाक्रम, मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर गठित हुईं एकल पीठें

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के इतिहास में रविवार का दिन एक असाधारण घटनाक्रम का गवाह बना। चुनाव से जुड़े मामलों में लगातार याचिकाएं दायर होने के बीच हाईकोर्ट में देर रात तक सुनवाई का सिलसिला चला।

डॉ. जस्टिस नूपुर भाटी की एकल पीठ ने रात 10 बजे के बाद मामलों की सुनवाई शुरू की और रात 11 बजे तक अदालत में बैठकर सुनवाई की।

इसके बाद करीब देर रात 12 बजे आदेश जारी किया गया.

देश के न्यायिक इतिहास का ये संभवतया पहला मामला हैं जब किसी महिला न्यायाधीश द्वारा हाईकोर्ट में इतनी देर रात तक बैठकर मामले की सुनवाई किए जाने का एक उल्लेखनीय उदाहरण होगा।

डॉ जस्टिस नुपूर भाटी से पूर्व जस्टिस कांता भटनागर के नाम ये रिकॉर्ड रहा है जिन्होने देर रात 10 बजे तक सुनवाई की थी.

रविवार को दायर हुईं आधा दर्जन से अधिक याचिकाएं

दरअसल, रविवार को राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव से जुड़े मामलों को लेकर हाईकोर्ट में आधा दर्जन से अधिक याचिकाएं दायर की गईं।

सोमवार को कई स्थानों पर चेयरमैन और सभापति पद के चुनाव प्रस्तावित होने के कारण याचिकाकर्ताओं ने तत्काल राहत के लिए रविवार को ही हाईकोर्ट का रुख किया।

मामलों की तात्कालिकता को देखते हुए राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ. जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर रविवार को ही एकल पीठों का गठन किया गया।

सबसे पहले जस्टिस कुलदीप माथुर की एकल पीठ गठित की गई। इसके बाद जस्टिस सुनील बेनीवाल की एकल पीठ ने मामलों की सुनवाई की।

रात में सुरक्षा को लेकर पहुंचा मामला

इसी बीच देर शाम हनुमानगढ़ से जुड़े एक मामले में करीब नौ पार्षदों की ओर से पुलिस सुरक्षा की मांग को लेकर याचिकाएं हाईकोर्ट में दायर की गईं।

अधिवक्ताओं के माध्यम से बड़ी संख्या में याचिकाएं दायर किए जाने के कारण प्रक्रिया में समय लगा।

मामले की गंभीरता और तात्कालिकता को देखते हुए रात करीब 10 बजे मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर डॉ. जस्टिस नूपुर भाटी की एकल पीठ का गठन किया गया।

इसके बाद डॉ. जस्टिस नूपुर भाटी की एकल पीठ ने रात 10 बजे के बाद मामले की सुनवाई शुरू की। रात 11 बजे तक भी सुनवाई जारी रही हैं और आदेश को लेकर बहस जारी थी.

देर रात 12 बजे जारी हुआ आदेश

रविवार देर रात तक चली इस सुनवाई ने राजस्थान हाईकोर्ट को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

आखिरकार याचिकाकर्ताओं की दलीले ओर सरकार की ओर से दिए गए तर्क को सुनने के बाद डॉ जस्टिस नुपूर भाटी ने देर रात करीब 12 बजे आदेश जारी किया.

आदेश में डॉ जस्टिस नुपूर भाटी ने याचिकाकर्ता पार्षदों को राहत देते हुए उनके खिलाफ किसी भी प्रकार के दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी हैं.

हालांकि, देश में किसी महिला न्यायाधीश द्वारा पहली बार इतनी देर रात हाईकोर्ट में सुनवाई किए जाने का संभवतया ये पहला मामला हैं.

सबसे अधिक लोकप्रिय