टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

BREAKING: राजस्थान हाईकोर्ट में सतीश चंद्र अग्रवाल की 29वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्तदान

Rajasthan High Court Hosts Blood Donation Camp on 29th Death Anniversary of Satish Chandra Agrawal

सतीश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित हुआ पांचवां रक्तदान शिविर, 12 फॉर्म जांच के बाद किए गए निरस्त

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट परिसर जयपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं विधायक रहे स्वर्गीय सतीश चंद्र अग्रवाल की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

सतीश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस शिविर में अधिवक्ताओं, न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और कई गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

75 यूनिट रक्तदान, 12 फॉर्म हुए निरस्त

रक्तदान शिविर के दौरान कुल 75 यूनिट रक्तदान किया गया। वहीं, स्वास्थ्य संबंधी जाँच एवं निर्धारित मानकों के आधार पर 12 फॉर्म निरस्त किए गए। इसके बावजूद रक्तदान को लेकर अधिवक्ताओं और अन्य लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

शिविर का आयोजन राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर स्थित सतीश चंद्र अग्रवाल सभागार में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया।

हाईकोर्ट जजों ने कि शिरकत

गुरूवार को आयोजित हुए इस शिविर में राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस अरूण मोंगा, जस्टिस महेन्द्र गोयल, जस्टिस अनुप कुमार ढंड, जस्टिस विनोद कुमार भारवानी, जस्टिस शुभा मेहता, जस्टिस आशुतोष जस्टिस मनीष शर्मा, जस्टिस आनंद शर्मा, संदीप तनेजा, जस्टिस रवि चिरानिया, जस्टिस अनुरूप सिंघी और जस्टिस संगीता शर्मा ने भी शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साह बढाया.

महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी

रक्तदार शिविर की सबसे खास बात यह रही कि रक्तदान करने वाले में एक बड़ी तादाद महिला अधिवक्ताओं की भी रही.

महिला अधिसवक्ताओं में एडवोकेट प्रज्ञा पांडे, वमिका अग्रवाल, तितिक्षा पालीवाल, निशा शर्मा और विधी मित्रुका सहित एक कई महिला अधिवक्ताओं ने रक्तदान किया.

रक्तदान करने पर इन महिला अधिवक्ताओं का ट्रस्ट की ओर से विशेष सम्मान भी किया गया

ट्रस्ट का पांचवां रक्तदान शिविर

सतीश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के शशांक अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से यह पांचवां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय सतीश चंद्र अग्रवाल की स्मृति में लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

स्वर्गीय सतीश चंद्र अग्रवाल ने अधिवक्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। इसके साथ ही वे केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभा चुके थे।

उनकी स्मृति को जीवंत रखने और समाजसेवा के उद्देश्य से ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव सोगरवाल, महासचिव दीपेश शर्मा, पूर्व महासचिव अंशुमान सक्सेना सहित कई अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

हाईकोर्ट बार ने किया था पोस्टर का विमोचन

शिविर से पहले राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया था।

इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल, महासचिव दीपेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं अधिवक्ता शशांक अग्रवाल ने बताया कि स्वर्गीय सतीश चंद्र अग्रवाल की स्मृति में आयोजित इस पहल का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना है।

सतीश चंद्र अग्रवाल की 29वीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस रक्तदान शिविर ने उनकी स्मृति को समाजसेवा से जोड़ते हुए एक सार्थक संदेश दिया।

सबसे अधिक लोकप्रिय