टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

राजस्थान हाईकोर्ट के जज साहब भी साइकिल से पहुंचे कोर्ट! ईंधन बचाने के लिए छोड़ी लग्जरी कार

Rajasthan High Court Judge Reaches Court on Bicycle, Promotes Fuel Saving and Green Message

जयपुर। देशभर में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चल रही मुहिम का असर अब न्यायपालिका में भी दिखाई देने लगा है।

प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील से प्रेरित होकर राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश भी सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा द्वारा गुरुवार को अपनी एस्कॉर्ट वाहन छोड़ने के बाद अब शुक्रवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस समीर जैन भी साइकिल से अदालत पहुंचे।

राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश Justice Sameer Jain पिछले कई दिनों से साइकिल से हाईकोर्ट पहुंच रहे हैं। गांधीनगर स्थित अपने निवास से साइकिल चलाकर राजस्थान हाईकोर्ट पहुंचे।

जस्टिस जैन का यह कदम स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, ईंधन बचत और सादगीपूर्ण जीवनशैली का संदेश दे रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन की बचत करने और वैकल्पिक साधनों को अपनाने की अपील की थी, जिसका असर अब विभिन्न संस्थानों में दिखाई देने लगा है।

जानकारी के अनुसार, जस्टिस समीर जैन गांधीनगर स्थित अपने सरकारी आवास से साइकिल चलाकर राजस्थान हाईकोर्ट पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। उन्होंने सरकारी लग्जरी वाहन का उपयोग नहीं करते हुए साइकिल से कोर्ट पहुंचकर ईंधन बचत, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

हाईकोर्ट परिसर में जस्टिस समीर जैन को साइकिल से पहुंचता देख अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच इस पहल की काफी चर्चा रही। लोगों ने इसे एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम बताया।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन की बचत करने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की थी। अब राजस्थान न्यायपालिका के वरिष्ठ न्यायाधीशों द्वारा उठाए गए ये कदम आमजन के लिए भी प्रेरणा बनते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़िए…

पीएम की अपील पर पहल: कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने छोड़ी एस्कॉर्ट सुरक्षा, न्यायपालिका में सादगी का बड़ा संदेश

सबसे अधिक लोकप्रिय