टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जन्मदिन पर तोहफा: जस्टिस एस पी शर्मा राजस्थान के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जयपुर, 26 सितंबर ।

राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को राजस्थान हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है.

जिसके बाद केन्द्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर राजस्थान हाईकोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को राजस्थान हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया हैं.

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी हुए आदेश के अनुसार जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा कल यानी 27 सितंबर 2025 से राजस्थान के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे.

जन्मदिन पर तोहफा

जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा का कल जन्मदिन भी हैं इसलिए उनके लिए ये दोहरी खुशी का मौका हैं.

जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा राजस्थान हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस के आर श्रीराम की जगह लेंगे.

जस्टिस के आर श्रीराम आज सेवानिवृत हो रहे हैं. उनकी सेवानिवृति से रिक्त हुए पद पर ​जस्टिस शर्मा को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

27 सितम्बर 1964 को जन्में जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने बी.एससी. और एलएल.बी. की पढ़ाई पूरी करने के बाद राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ में वकालात शुरू की थी.

वकालात से अब तक का सफर..

करीब दो दशक की वकालात के बाद उन्हे 16 नवम्बर 2016 को राजस्थान हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया.

1 जनवरी 2022 को उनका तबादला राजस्थान से पटना हाईकोर्ट में किया गया. बाद में स्वास्थ्य कारणों से पटना हाईकोर्ट से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में तबादला किया गया.

हाल ही में 14 जुलाई 2025 को जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को पुन: तबादले के जरिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट में नियुक्ति कि गयी.

राजस्थान के न्यायिक इतिहास में यह पहली बार होगा कि जब हाईकोर्ट के एक जज तबादले के बाद पुन: राजस्थान आए और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए.

वे वर्तमान में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत हैं।

जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा 26 सितम्बर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे.

सबसे अधिक लोकप्रिय