राजस्थान हाई कोर्ट में एक बार फिर सनसनी फैल गई है। लगातार बढ़ रही धमकियों के सिलसिले में आज कोर्ट को छठी बार बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला।
इससे पहले 31 अक्टूबर और हाल ही में 5 दिसंबर को भी इसी तरह की धमकी भेजी गई थी.
इसके बाद 8, 9, 10 और अब 11 दिसंबर को लगातार मेल के माध्यम से धमकियाँ मिलने से सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट मोड पर हैं।
धमकी को देखते हुए हाई कोर्ट प्रशासन पहले से ही पूर्ण तैयारी में था.
चुनावी माहौल और बढ़े हुए अधिवक्ता मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को और सख्त किया गया है।
हाईकोर्ट में आज सुबह 6 बजे से ही हाई सिक्योरिटी सर्च अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पुलिस, ATS, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड टीम शामिल हैं.
पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी जोखिम को समय रहते टाला जा सके।
लगातार मिल रही धमकियों ने न्यायालय परिसर में तनाव का माहौल बना दिया है, जबकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हर धमकी को गंभीरता से लिया जाएगा और सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।