टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट की सख्ती, चुनाव कार्यक्रम पेश नहीं; सरकार ने कहा- जल्द होगी घोषणा

Rajasthan High Court on Succession Certificate: ₹2.25 Crore Security Bond Condition Quashed

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के बहुप्रतीक्षित चुनाव को लेकर गुरुवार को राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान आरसीए का चुनाव कार्यक्रम अदालत के समक्ष पेश नहीं किया गया.

जिस पर हाईकोर्ट ने चुनाव में हो रही देरी के लिए आरसीए को फटकार भी लगाई.

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि खेल संस्थाओं में समय पर चुनाव कराना सुशासन और पारदर्शिता के लिए आवश्यक है।

इस पर राज्य सरकार की ओर से अदालत को आश्वस्त किया गया कि प्रशासक जल्द ही चुनाव अधिकारी की नियुक्ति करेंगे, जिसके बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।

सुनवाई के दौरान सहकारिता रजिस्ट्रार स्वयं हाईकोर्ट में पेश हुए और सरकार का पक्ष रखा।

सरकार की ओर से कहा गया कि आरसीए में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई अंतिम चरण में है और चुनाव कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।

हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव प्रक्रिया में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए।

सरकार ने अदालत को भरोसा दिलाया कि चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के बाद बिना अनावश्यक विलंब के चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।

मामले की अगली सुनवाई में हाईकोर्ट सरकार की ओर से किए गए आश्वासन और चुनाव प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा करेगा.

सबसे अधिक लोकप्रिय