टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

ब्रेकिंग: डीजे विक्रांत गुप्ता को हाईकोर्ट से फिर अजमेर भेजा, 26 अगस्त के आदेश में OSD बनाया था

Bail Delay Over Case Diary: Rajasthan HC Directs Police to Submit FIR Factual Report Within 3-7 Days

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव सामने आया है।

26 अगस्त 2026 को जारी आदेश के जरिए अजमेर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रांत गुप्ता को राजस्थान हाईकोर्ट में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किए जाने के बाद अब हाईकोर्ट प्रशासन ने उन्हें वापस अजमेर भेज दिया है।

हाईकोर्ट प्रशासन ने 31 अगस्त 2026 को नया आदेश जारी कर विक्रांत गुप्ता को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अजमेर के पद पर स्थानांतरित एवं पदस्थापित कर दिया है।

26 अगस्त को अजमेर से हाईकोर्ट बुलाया था

26 अगस्त को जारी आदेश में हाईकोर्ट प्रशासन ने कहा था कि जिला जज कैडर के अधिकारी और तत्कालीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अजमेर विक्रांत गुप्ता की सेवाएं मुख्य न्यायाधीश के निस्तारण पर रखी जाती हैं।

इसके बाद उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए थे।

अब 5 दिन बाद ही वापस अजमेर

महत्वपूर्ण बात यह है कि OSD नियुक्त किए जाने के महज पांच दिन बाद ही हाईकोर्ट प्रशासन ने नया आदेश जारी कर विक्रांत गुप्ता को वापस अजमेर भेज दिया है।

31 अगस्त को जारी नए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विक्रांत गुप्ता को District and Sessions Judge, Ajmer के पद पर स्थानांतरित और पदस्थापित किया जाता है।

हाईकोर्ट में चल रहे घटनाक्रम के बीच बड़ा बदलाव

विक्रांत गुप्ता की नियुक्ति और फिर उन्हें वापस अजमेर भेजे जाने का घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब राजस्थान हाईकोर्ट में प्रशासनिक और न्यायिक स्तर पर कई घटनाक्रम लगातार चर्चा में हैं।

विशेष रूप से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता द्वारा राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को लेकर लिखे गए पत्रों की खबरें सामने आने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

ऐसे में पहले अजमेर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को हाईकोर्ट में OSD नियुक्त करना और फिर कुछ ही दिनों में उन्हें वापस अजमेर भेज देना प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

हाईकोर्ट रजिस्ट्री में भी बदलाव की चर्चाएं

इस बीच न्यायिक गलियारों में हाईकोर्ट रजिस्ट्री और प्रशासनिक व्यवस्था में आने वाले दिनों में और बदलावों को लेकर भी चर्चाएं हैं। हालांकि, अन्य अधिकारियों के संभावित तबादलों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक आदेश सामने नहीं आया है।

नए आदेश के बाद अब विक्रांत गुप्ता अजमेर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

सबसे अधिक लोकप्रिय