टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

दो न्यायिक अधिकारियों के तबादले, पायल अग्रवाल का तबादला रद्द-अकादमी में ही रहेगी जिम्मेदारी

Rajasthan High Court Directs Insurance Company to Pay ₹4.81 Lakh Compensation First, Allows Recovery from Owner and Driver

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने दो दिन बाद ही एक और आदेश के जरिए 2 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं, वहीं 26 सितंबर को किया गया एक न्यायिक अधिकारी पायल अग्रवाल का तबादला आदेश रद्द कर दिया हैं।

मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल के निर्देश पर राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से सोमवार देर शाम जारी आदेश में डीजे कैडर के न्यायिक अधिकारी नरेंद्र कुमार को राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में रजिस्ट्रार (न्यायिक) के पद पर नियुक्त किया गया है।

डीजे नरेंद्र कुमार (RJ00515) वर्तमान में उदयपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या-1 के पद पर कार्यरत थे।

आदेश में DJ नरेंद्र कुमार को नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश संवर्ग के अधिकारी मनीष कुमार सिन्हा को राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।

मनीष कुमार सिन्हा वर्तमान में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-1, वीर (भरतपुर) के पद पर कार्यरत थे।

दो दिन बाद ही पायल अग्रवाल का तबादला रद्द

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने इसी आदेश के जरिए दो दिन पूर्व किए गए पायल अग्रवाल का तबादला आदेश रद्द कर दिया गया हैं।

पायल अग्रवाल वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश संवर्ग की अधिकारी हैं। उन्हें 26 सितंबर को राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, जोधपुर में उप निदेशक (पाठ्यक्रम निदेशक) के पद से राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तबादला किया था।

दो दिन पूर्व किए गए तबादला आदेश को आज रद्द करते हुए राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, जोधपुर में उप निदेशक (पाठ्यक्रम निदेशक) के पद पर ही कार्यरत रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों को कार्यमुक्ति और कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट उसी दिन राजस्थान हाईकोर्ट ई-पोर्टल के माध्यम से अपडेट करने को कहा गया है।

सबसे अधिक लोकप्रिय