टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

7 दिसबंर के बाद ही RCA चुनाव परिणाम संभव, राजस्थान हाईकोर्ट ने BCCI को जारी किया नोटिस

RCA Election Results Delayed: Rajasthan High Court Issues Notice to BCCI, Final Hearing on December 7
29 सितंबर को हुई थी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में वोटिंग, सुप्रीम कोर्ट की रोक के चलते अब तक नहीं हुई मतगणना और परिणामों की घोषणा; महिला प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी उठा

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव परिणाम जारी करने पर लगी रोक फिलहाल जारी हैं.

राजस्थान हाईकोर्ट ने अब इस मामले में सुनवाई करते हुए अंतिम सुनवाई के लिए 7 दिसंबर की तारीख तय की गई है। साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल और जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए सभी संबंधित पक्षकारों को आदेश हैं कि जिन पक्षकारों ने अभी तक जवाब पेश नहीं किया है, वे अपना जवाब दाखिल कर दें।

मेघा गौड़ की याचिका मंजूर

इसके साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट ने मेघा गौड़ की पक्षकार बनने संबंधी अर्जी भी स्वीकार कर ली है।

गौरतलब हैं कि मेघा गौड़ की याचिका पर सुनवाई करते हुए ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव परिणम जारी करने पर रोक लगाई थी.

मेघा गौड़ ने सुप्रीम कोर्ट के बाद अब राजस्थान हाईकोर्ट में भी प्रार्थना पत्र पेश कर RCA की चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं के प्रतिनिधित्व देने की मांग की हैं.

मेघा गौड़ का कहना हैं कि मतदाता सूची में किसी महिला मतदाता को शामिल नहीं किया गया और न ही किसी महिला उम्मीदवार को चुनाव लड़ने का अवसर मिला।

इस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने RCA चुनाव के परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी थी।

साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े तमाम मुद्दों पर सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए थे।

BCCI को नोटिस, प्रशासक ने पेश किया शपथपत्र

राजस्थान हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान BCCI को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

वहीं, RCA के प्रशासक भास्कर ए. सावंत ने शपथपत्र पेश कर अदालत को बताया कि कोर्ट के आदेश की पालना में 29 सितंबर 2026 को RCA चुनाव के लिए मतदान करवाया जा चुका है।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया पर रोक लगी हुई है। ऐसे में मतदान के बाद भी चुनाव का परिणाम सामने नहीं आ सका है।

गौरतलब है कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में करीब चार साल बाद चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई थी। चुनाव में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी सदस्य सहित छह पदों के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे।

चुनाव में कुल 38 मतदाताओं में से 35 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। मतदान के बाद मतपत्रों को सीलबंद कर सुरक्षित रख दिया गया था।

सबसे अधिक लोकप्रिय