टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

APO Prelims Result 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए 5555 अभ्यर्थी सफल घोषित

APO Prelims Result 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए 5555 अभ्यर्थी सफल घोषित

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 371 पदों के लिए आयोजित हुई एपीओं भर्ती परीक्षा 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

गुरूवार देर शाम जारी परिणाम जारी करते हुए प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची जारी की हैंं.

ये अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पूर्णतः अस्थायी (Purely Provisional) रूप से सफल घोषित किए गए हैं।

2 सितंबर को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

RPSC की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2026 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर 2026 को किया गया था।

परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों में से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है।

5555 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल

आयोग द्वारा जारी सूची में कुल 5,555 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।

सूची में अनुसूचित क्षेत्र और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थियों के रोल नंबर अलग-अलग जारी किए गए हैं।

अनुसूचित क्षेत्र की सूची में 225 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सफल अभ्यर्थियों की यह स्थिति अंतिम चयन नहीं है। विज्ञापन एवं संबंधित नियमों के अनुसार निर्धारित पात्रता शर्तों की जांच के बाद ही अभ्यर्थिता की स्थिति अंतिम रूप से तय होगी।

पात्रता पूरी नहीं करने पर रद्द हो सकती है अभ्यर्थिता

RPSC ने परिणाम के साथ महत्वपूर्ण शर्त भी स्पष्ट की है। यदि मुख्य परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित कोई अभ्यर्थी विज्ञापन अथवा नियमों के अनुसार निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करता पाया जाता है, तो आयोग किसी भी स्तर पर उसकी अभ्यर्थिता अथवा पात्रता निरस्त कर सकता है।

ओबीसी की कटऑफ ने चौकाया

आरपीएससी की ओर से आयोजित इस परीक्षा में सबसे ज्यादा चौकाने वाला परिणाम ओबीसी वर्ग से हैं. आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।

जारी किए गए परिणाम में ओबीसी की कटआफ 38.38 रही हैं.

अनुसूचित क्षेत्र में सामान्य वर्ग (UR) की कटऑफ 47.14, एससी की 24.58 और एसटी की 0.34 रही। वहीं गैर-अनुसूचित क्षेत्र में सामान्य वर्ग (UR) की कटऑफ 63.97, एससी की 34.34, एसटी की 29.29, ओबीसी की 38.38, एमबीसी की 18.18 और ईडब्ल्यूएस की 37.37 अंक दर्ज की गई है।

178 अभ्यर्थी OMR निर्देशों के उल्लंघन के कारण अयोग्य

RPSC ने OMR उत्तर-पत्र में विकल्प भरने से संबंधित विशेष निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण 178 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।

आयोग के अनुसार इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर अलग से वेबसाइट पर जारी किए जायेंगे.

अब मुख्य परीक्षा की तैयारी

प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित 5,555 अभ्यर्थियों के लिए अब चयन प्रक्रिया का अगला चरण मुख्य परीक्षा होगा।

हालांकि आयोग ने सफल अभ्यर्थियों की स्थिति को फिलहाल पूर्णतः अस्थायी रखा है और अंतिम पात्रता संबंधित विज्ञापन एवं नियमों के अनुरूप जांच के अधीन रहेगी।

371 पद के लिए 2870 अभ्यर्थियो ने दी थी परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से 2 सितंबर को जयपुर और अजमेर के परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित हुई Assistant Prosecution Officer (APO) के लिए प्रारंभिक परीक्षा में कुल 54.47 प्रतिशत छात्र ही शामिल हुए थे.

371 पदों के लिए कुल 52,766 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. लेकिन परीक्षा में 28,740 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। इस तरह कुल उपस्थिति 54.47 प्रतिशत रही, जबकि 24,026 अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे।

28,740 अभ्यर्थियों में से 5550 अभ्यर्थिर्यो को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया हैं.

मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर को:

प्रीलिम्स खत्म होने के साथ ही अब अभ्यर्थियों की नजर 27 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित APO Main Examination पर है।

मेन्स परीक्षा प्रीलिम्स से पूरी तरह अलग और अधिक निर्णायक होगी। इसमें कुल 400 अंक होंगे, जिसमें अकेले Law के 300 अंक होंगे।

वहीं General Hindi और General English के लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं।

यानी चयन की अगली और सबसे महत्वपूर्ण लड़ाई 27 दिसंबर को होगी।

प्रीलिम्स में जहां अभ्यर्थियों को Objective Questions के जरिए अपनी तैयारी साबित करनी पड़ी, वहीं मेन्स में Descriptive Examination के कारण कानूनी विषयों की गहरी समझ और प्रभावी उत्तर लेखन महत्वपूर्ण होगा।

सबसे अधिक लोकप्रिय