टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

Big Breaking News: राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में आज फिर बम की सूचना, खाली कराया गया परिसर

Bomb Threat to Rajasthan High Court Jaipur and District Courts in Jaipur–Jodhpur; Premises Evacuated

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में आज एक बार फिर बम की सूचना मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और सतर्कता बरतते हुए पूरे हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया जाने लगा।

अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य जांच एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। सुरक्षा कारणों से सभी कर्मचारियों, वादकारियों और अधिवक्ताओं को परिसर से बाहर निकाल दिया गया है।

हाल ही में भी जयपुर हाईकोर्ट को इसी तरह की धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया था। लगातार मिल रही ऐसी सूचनाओं से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क मोड में हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

अभी तक धमकी के स्रोत और सत्यता के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही है और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

सबसे अधिक लोकप्रिय