टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

बार चुनावों में अहम भूमिका के लिए अधिवक्ता संजय महला-सुनिता महला का सम्मान

Senior Advocates Sanjay Mahla and Sunita Mahla Honoured for Key Role in Rajasthan High Court Bar Elections

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर के चुनावों में अहम भूमिका के लिए राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय महला और सुनिता महला का सम्मान किया गया है।

राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस अनिल उपमन, जस्टिस आनंद शर्मा और जस्टिस रवि चिरानिया ने हाईकोर्ट परिसर में आयोजित एक समारोह में यह सम्मान प्रदान किया।

वरिष्ठ अधिवक्ता संजय महला और सुनिता महला की अनुपस्थिति में यह सम्मान उनके बेटे त्रियंबक महला को प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि हाल ही में आयोजित हुए हाईकोर्ट बार के वार्षिक चुनाव में करीब 200 से अधिक अधिवक्ताओं की टीम चुनाव प्रक्रिया में जुटी हुई थी।

इस टीम में चुनाव टीम के सदस्यों के रूप में अधिवक्ताओं ने बेहद शानदार कार्य किया, जिसके लिए हाईकोर्ट में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इसी समारोह में अधिवक्ता संजय महला और सुनिता महला का सम्मान किया गया।

सबसे अधिक लोकप्रिय