टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

BAR ELECTION 2025: दी वक्फ बार एसोसिएशन के संपूर्ण कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन, अब्दुल वाहिद नकवी अध्यक्ष और असलम खान बने महासचिव

Unopposed Executive Elected in The Bar Association Waqf Jaipur Elections 2025–26

जयपुर, 4 दिसंबर

दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर प्रदेश की पहली बार एसोसिएशन हो गयी है जिसने वर्ष 2025–26 के वार्षिक चुनाव में अपने अध्यक्ष, महासचिव सहित संपूर्ण कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संपन्न कर लिया हैं.

इस बार में अध्यक्ष, महासचिव सहित सभी 21 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया हैं. जिसके बाद बुधवार देर शाम सभी पदाधिकारियों के ​निर्वाचित होने की घोषणा कि गयी.

अब्दुल वाहिद नकवी दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर के निर्विरोध अध्यक्ष बने हैं. उनके साथ ही महासचिव पद पर असलम खान निर्विरोध महासचिव बने है.

चुनाव समिति ने दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर ने अपने चुनाव वन बार वन वोट और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार करने की बात कही हैं.

चुनाव समिति सदस्य एडवोकेट सुनील माथुर, अंसार अहमद और अनवर खान के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सभी 21 पदों पर कुल 21 नामांकन ही प्राप्त हुए, जिनमें से किसी भी पद के लिए विपक्षी नामांकन नही होने के कारण पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध घोषित किया गया है।.

संपूर्ण कार्यकारिणी निर्विरोध

निर्वाचित पदाधिकारी — वर्ष 2025–26

क्रमपदनामएनरोलमेंट नंबर
1अध्यक्षश्री अब्दुल वाहिद नकवीR/844/2003
2उपाध्यक्षश्री इकरामुल्लाह खानR/1789/2004
3उपाध्यक्षश्री वसीम खानR/2501/2019
4महासचिवश्री मोहम्मद असलम खानR/769/2000
5संयुक्त सचिवश्री नौशाद कुरैशीR/230/2004
6सांस्कृतिक सचिवश्री मोहम्मद रफीक खानR/464/1999
7पुस्तकालय सचिवश्री अब्दुल एहद नकवीR/2862/2017
8कोषाध्यक्षश्री रईस अहमदR/496/1997
9उप-कोषाध्यक्षश्री महेन्द्र कुमार सोनीR/2130/2017
10कार्यकारिणी सदस्यश्री मोहम्मद सादिकR/587/1999
11कार्यकारिणी सदस्यश्री फरहानुद्दीन खानR/780/2000
12कार्यकारिणी सदस्यश्री अकील अहमद खानR/1412/2000
13कार्यकारिणी सदस्यश्री जब्बार खानR/55/2001
14कार्यकारिणी सदस्यश्री प्रशान्त वशिष्ठR/1837/2003
15कार्यकारिणी सदस्यश्री फिरोज खानR/247/2008
16कार्यकारिणी सदस्यश्री मौलाना फजलू रहमान खानR/2602/2010
17कार्यकारिणी सदस्यश्री मुराद खानR/294/2010
18कार्यकारिणी सदस्यश्री शब्बीर अहमद कुरैशीR/1629/2010
19कार्यकारिणी सदस्यश्री मोहम्मद आरिफ खानR/1228/2017
20कार्यकारिणी सदस्यश्री शाहिन बानोंR/2107/2020
21कार्यकारिणी सदस्यश्री अब्दुल बासितR/1673/2021

सबसे अधिक लोकप्रिय