टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

बम धमकियों के बीच राजस्थान हाईकोर्ट में बार की साईबर सुरक्षा को लेकर संगोष्ठी आज

Rajasthan: High Court Bar Backs Police in Dr. Somdev Bansal Arrest, Calls It RGHS Fraud Case Not Medical Negligence

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट को मिल रही बार बार बम धमकियों के बीच राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर ने साइबर सुरक्षा जागरूकता को लेकर अधिवक्ताओं के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन करने जा रही हैं.

गुरूवार सुबह राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली हैंं. उसके बाद ही हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दोपहर 1 से 2 बजे संगोष्ठी की सूचना जारी की.

अध्यक्ष राजीव सोगरवाल और महासचिव दीपेश शर्मा की ओर से जारी कि गयी सूचना के अनुसार यह कार्यक्रम 19 फरवरी यानी आज दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक राजस्थान हाईकोर्ट परिसर स्थित सतीश चंद्र सभागार हॉल में आयोजित किया जाएगा।

बार एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

यह कार्यशाला साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

सबसे अधिक लोकप्रिय