टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

दी बार एसोसिएशन जयपुर का शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई बार पदाधिकारियों को शपथ

Bar Association Jaipur Oath Ceremony Held in Presence of CM Bhajanlal Sharma and UDH Minister Jhabar Singh Kharra

जयपुर। दी बार एसोसिएशन जयपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह में जयपुर सेशन कोर्ट परिसर में आयोजित किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर शपथग्रहण समारोह का शुभारंभ किया हैं. थोड़ी देर में मुख्यमंत्री दी बार एसोसिएशन जयपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद की शपथ दिलायेंगे.

समारोह में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अध्यक्ष सोमेशचन्द्र शर्मा और महासचिव को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई

जस्टिस अनिल कुमार उपमन ने बार के उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों को पद की शप​थ दिलाई

राजस्थान हाईकोर्ट के जज जस्टिस मनीष शर्मा ने कार्यकारिणी के 12 सदस्यों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई.

समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट के जज जस्टिस अनिल कुमार उपमन, जस्टिस मनीष शर्मा, यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा, विधायक गोपाल शर्मा, अध्यक्ष राजीव सोगरवाल और बीसीआर चैयरमेन भूवनेश शर्मा मौजूद हैं.

सबसे अधिक लोकप्रिय