जयपुर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेशभर के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष और रचनात्मक पहल की गई है।
LEGAL संस्था द्वारा राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (RHCBA) के सहयोग से स्टेट लेवल डॉक्यूमेंट्री मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लॉ और नॉन-लॉ कॉलेजों के छात्रों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
अब तक इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 18 टीमों ने अपना पंजीकरण करा लिया है।
यह प्रतियोगिता न केवल छात्रों की रचनात्मकता को मंच प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और विचारों को गहराई से समझने और प्रस्तुत करने का अवसर भी दे रही है।

संजुला थानवी ने किया पोस्टर का विमोचन
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन भी किया गया.
राजस्थान युनिवर्सिटी लॉ डिपार्टमेंट की डीन संजुला थानवी ने इस पोस्टर का विमोचन किया.
डीज संजुला थानवी इस मौके पर लीगल टीम को इस प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाऐं भी दी.
रचनात्मकता और सामाजिक चेतना का अनोखा संगम
लीगल संस्था के संयोजक ऋ/िा अग्रवाल के अनुसार यह प्रतियोगिता सिर्फ एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक ऐसा मंच है जहां वे अपने विचारों और दृष्टिकोण को सार्थक रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्रतिभागियों को बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन के विभिन्न पहलुओं—उनकी उपलब्धियों, संघर्षों, दूरदर्शी सोच और कम चर्चित कहानियों—पर आधारित डॉक्यूमेंट्री तैयार करनी होगी।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को न केवल रिसर्च और टीमवर्क का अनुभव मिलेगा, बल्कि उन्हें प्रतिष्ठित मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्राप्त होगा।

प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएं
इस प्रतियोगिता का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जा रहा है।
इसमें लॉ और नॉन-लॉ दोनों प्रकार के कॉलेजों के छात्र भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता टीम आधारित है, जिसमें अधिकतम 5 सदस्य एक टीम में शामिल हो सकते हैं। प्रत्येक टीम के लिए पंजीकरण शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है।
प्रतिभागियों को अधिकतम 3 मिनट की अवधि की डॉक्यूमेंट्री वीडियो तैयार करनी होगी, जिसमें वे बाबा साहेब के जीवन के किसी भी पहलू को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण और वीडियो सबमिशन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
वहीं, फाइनल प्रेजेंटेशन और पुरस्कार वितरण समारोह 14 अप्रैल 2026 को जयपुर में आयोजित किया जाएगा, जो कि अंबेडकर जयंती के दिन होगा।
आकर्षक पुरस्कार और सम्मान
प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹5,500, द्वितीय स्थान के लिए ₹3,100 और तृतीय स्थान के लिए ₹2,100 का पुरस्कार दिया जाएगा।
इसके अलावा 11 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक विजेता को ₹1,100 प्रदान किए जाएंगे। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भी दिए जाएंगे।
यह मंच छात्रों के लिए न केवल सम्मान का अवसर है, बल्कि उनके करियर के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
आयोजन समिति के सदस्यों ने छात्रों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी टीम के साथ पंजीकरण कर इस रचनात्मक प्रतियोगिता का हिस्सा बनें।
यह पहल युवाओं को सामाजिक और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
अंबेडकर जयंती के इस विशेष अवसर पर आयोजित यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से युवाओं के भीतर नई सोच, जागरूकता और रचनात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें — Google Form