टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

अंबेडकर जयंती पर राजस्थान हाईकोर्ट में मेगा डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता कल,

Mega Documentary Competition at Rajasthan High Court on Ambedkar Jayanti Tomorrow

जयपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट में राज्यस्तरीय डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

राजस्थान हाईकोर्ट के सतीशचंद्र सभागार में आयोजित होने वाली इस राज्यस्तरीय डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 10 बजे होगा।

उद्घाटन समारोह सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक सतीशचंद्र सभागार में आयोजित किया जाएगा। हाईकोर्ट जज जस्टिस अशोक कुमार जैन इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।

इस अवसर पर राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल और महासचिव दीपेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 160 से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे, जबकि 21 विश्वविद्यालयों की भागीदारी इस आयोजन को और भी व्यापक बना रही है।

LEGAL संस्थान और राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सतीशचंद्र सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 19 टीमों ने औपचारिक रूप से रजिस्ट्रेशन कराया है।

विधि जगत की हस्तियां करेगी शिरकत

प्रतियोगिता में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुशांत इन्द्रजीत सिंह मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित करेंगे।

दिनभर चलने वाली इस प्रतियोगिता के अलग-अलग सत्रों में राज्य के जस्टिस जे. के. रांका, एएसजी भरत व्यास, अतिरिक्त महाधिवक्ता भुवनेश शर्मा, अधिवक्ता सूर्यप्रताप सिंह राजावत और डॉ. राजेश मेथी सहित कई हस्तियां शिरकत करेंगी।

दोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित दूसरे सत्र में प्रतिभागी टीमें अपनी-अपनी डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत करेंगी।

इस दौरान छात्र डॉ. अंबेडकर के जीवन के विभिन्न पहलुओं—संघर्ष, उपलब्धियां, सामाजिक आंदोलन और दूरदर्शी सोच—को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करेंगे।

पुरस्कार वितरण समारोह

दोनों सत्रों के समापन के बाद शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। इसमें विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

समापन समारोह में मुख्य अतिथी जस्टिस जे के रांका और विशिष्ठ अतिथी वरिष्ठ अधिवक्ता तनवीर अहमद और लॉज एंड लीगल्स की चार्ली टाक मौजूद रहेगी.

प्रतियोगिता के पोस्टर के साथ अतिरिक्त महाधिवक्ता भुवनेश शर्मा व अन्य अधिवक्ता

सबसे अधिक लोकप्रिय