टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

राजस्थान यूनिवर्सिटी के 5 वर्षीय लॉ कॉलेज ने मारी बाज़ी, अंबेडकर जयंती पर डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता की बनी विजेता

Rajasthan University Law College Wins Documentary Competition on Ambedkar Jayanti at Rajasthan High Court

जयपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजस्थान हाईकोर्ट के सतीशचंद्र सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए।

इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान विश्वविद्यालय के 5 वर्षीय लॉ कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

विजेता टीम ने “वो आज भी जिंदा हैं” शीर्षक से डॉ. अंबेडकर के जीवन और विचारों पर आधारित प्रभावशाली डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की, जिसे ज्यूरी ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री घोषित किया।

टीम में राजस्थान विश्वविद्यालय के 5 वर्षीय लॉ कॉलेज की प्रियल कुमारी, नैवेद्य भारद्वाज, जान्हवी सिंह और हर्षित प्रजापत शामिल रहे।

नकद पुरस्कार के साथ विजेता ट्राफी

विजेता टीम को ₹5100 नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विजेता, उपविजेता सहित सभी टीमों को समापन समारोह में मुख्य अतिथि जस्टिस जे. के. रांका, वरिष्ठ अधिवक्ता तनवीर अहमद और लीगल संस्था के ऋषि अग्रवाल ने विजेता एवं अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

दूसरे और तीसरे स्थान पर भी कड़ा मुकाबला

प्रतियोगिता में दूसरा स्थान राजस्थान कॉलेज के मलिक वर्मा और JECRC यूनिवर्सिटी के अरुणिल केशरी को मिला। इस टीम को ₹3100 नकद पुरस्कार, रनर-अप ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

वहीं तीसरे स्थान पर TC-06 टीम रही, जिसमें हर्षिता बबानी और अनुज चौहान (महार्षि दयानंद लॉ कॉलेज) शामिल थे। इस टीम को ₹2100 नकद पुरस्कार दिया गया।

11 टीमों को मिला सांत्वना पुरस्कार

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य टीमों में से 11 टीमों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रत्येक टीम को ₹1100 नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

सांत्वना पुरस्कार पाने वाली टीम में ये रहे शामिल

विजेता टीम का कॉलेज में हुआ स्वागत

विजेता टीम का राजस्थान विश्वविद्यालय के 5 वर्षीय लॉ कॉलेज में जोरदार स्वागत किया गया.

विजेता ट्राफी के साथ बुधवार को कॉलेज पहुंची टीम का विशेष तौर से कॉलेज डायरेक्टर संदीप सिंह की ओर से विशेष सम्मान समारोह का आयेाजन किया गया.

कॉलेज डायरेक्टर आफिस में आयोजित हुए इस सम्मान समारोह में टीम मेंबर प्रियल कुमारी, नैवेद्य भारद्वाज, जाहन्वी सिंह और हर्षित प्रजापत को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया.

इस मौके पर डायरेक्टर संदीप सिंह, डिप्टी डायरेक्टर घनश्याम बेरा, आरती शर्मा, प्रोफेसर अरूणा चौधरी और दीक्षा शर्मा मौजूद रही.

सबसे अधिक लोकप्रिय