टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

Singh Legal: युवा एडवोकेट अक्षयसिंह ने सिविल लाइंस में खोला नया लीगल ऑफिस, दिग्गजों की मौजूदगी में भव्य उद्घाटन

Jaipur: Advocate Akshay Singh Launches “Singh Legal” Office in Civil Lines

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के युवा एडवोकेट अक्षयसिंह ने एक नई शुरुआत करते हुए राजधानी जयपुर की पॉश कॉलोनी सिविल लाइंस में अपने नए ऑफिस की शुरुआत की है।

रविवार को सुबह 11 बजे आयोजित भव्य समारोह में “Singh Legal” ऑफिस का उद्घाटन किया गया। यह ऑफिस सिविल लाइंस में स्थित है।

उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर अपनी शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता दीपक चौहान द्वारा फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन समारोह में विधिक जगत से जुड़े कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे, जिनमें जितेन्द्र श्रीमाली, आर.एस. तंवर, राजेन्द्र सिंह शेखावत, विक्रम सिंह राठौड़ और आयुषी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एडवोकेट अक्षयसिंह ने कहा कि यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और वे अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुओं के मार्गदर्शन तथा साथियों के सहयोग से इस नई शुरुआत को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि “Singh Legal” के माध्यम से वे लोगों को बेहतर कानूनी सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।

गौरतलब है कि एडवोकेट अक्षयसिंह, राजस्थान हाईकोर्ट में सरकारी अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह शेखावत के पुत्र हैं। एडवोकेट अक्षयसिंह के बड़े भाई मानवेन्द्रसिंह की पत्नी यानी उनकी भाभीसा आयुषीसिंह भी एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता हैं, जो देशभर में पॉक्सो (POCSO) मामलों में अपनी विशेष पहचान रखती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने एडवोकेट अक्षयसिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई देते हुए इस नई पहल को विधिक क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया।

सबसे अधिक लोकप्रिय