जयपुर/जोधपुर। राजस्थान बार काउंसिल चुनाव के तहत जयपुर, जोधपुर और श्रीगंगानगर के चार मतदान केंद्रों पर सोमवार सुबह 8 बजे से पुनर्मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से जारी है।

शुरुआती घंटों से ही अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

मौसम में अचानक बदलाव और देर रात हल्की बारिश के होने से मतदान पर सकारात्मक असर पड़ा हैं वही बेहतर व्यवस्थाओं के चलते अधिवक्ताओं को राहत मिली।

जयपुर हाईकोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है।

प्रवेश द्वार पर पहचान पत्र की सख्त जांच की जा रही है, वहीं अंदर मतदान केंद्रों पर सुव्यवस्थित कतारों में अधिवक्ता अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

जोधपुर में भी मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा जोश देखा गया।

सुबह से ही बड़ी संख्या में वकील मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे।

यहां भी सुरक्षा और प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे मतदान प्रक्रिया तेज और व्यवस्थित बनी हुई है।
डॉ टी एन शर्मा, अधिवक्ता,राजस्थान हाईकोर्ट
अधिवक्ताओं ने चुनाव समिति द्वारा किए गए बेहतर प्रबंधों की सराहना की।

श्रीगंगानगर में भी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
यहां अपेक्षाकृत कम भीड़ होने के बावजूद मतदान प्रतिशत में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार सभी केंद्रों पर ईवीएम और अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से काम कर रही हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले हुए मतदान के दौरान कुछ केंद्रों पर अव्यवस्थाओं और विवाद की स्थिति के चलते पुनर्मतदान का निर्णय लिया गया था।
आर डी रस्तोगी, वरिष्ठ अधिवक्ता
इस बार चुनाव समिति ने उन कमियों को दूर करते हुए विशेष सतर्कता बरती है।

अधिवक्ताओं ने बताया कि इस बार मतदान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक नजर आ रही है। बारिश के बावजूद किसी प्रकार की बाधा नहीं आई, जिससे मतदान में भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
चुनाव अधिकारियों का कहना है कि सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और शाम तक अच्छी मतदान प्रतिशत की संभावना है।

जोधपुर में मतदान करते हुए विधायक रविन्द्रसिंह भाटी
सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
राजस्थान बार काउंसिल के इस महत्वपूर्ण चुनाव के नतीजों पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे अधिवक्ताओं के प्रतिनिधित्व और भविष्य की नीतियों की दिशा तय होगी।
