टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

आज राजस्थान हाईकोर्ट में होगा बड़ा फैसला! 4 साल बाद सीनियर एडवोकेट डेज़िग्नेशन पर लगेगी अंतिम मुहर

Rajasthan High Court Quashes ₹49.45 Lakh GST Demand Against Hotel Red Fort

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में शुक्रवार को होने वाली फुल कोर्ट बैठक प्रदेश के विधिक इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक मानी जा रही है।

करीब चार साल बाद पहली बार सीनियर एडवोकेट (Designation) पर अंतिम फैसला होने की पूरी संभावना है।

यदि फुल कोर्ट मंजूरी देती है तो राजस्थान हाईकोर्ट को वर्षों बाद बड़ी संख्या में नए डेज़िग्नेटेड सीनियर एडवोकेट मिलेंगे।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर पीठ के सभी न्यायाधीश शामिल होंगे।

आधिकारिक तौर पर बैठक अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन के दौरान आयोजित की जा रही है, लेकिन पूरे राजस्थान की कानूनी बिरादरी की नजर सिर्फ एक फैसले पर टिकी है—सीनियर एडवोकेट डेज़िग्नेशन।

हाईकोर्ट की स्क्रूटनी समिति 192 आवेदनों की जांच पूरी कर चुकी है। अब समिति की सिफारिशों पर फुल कोर्ट अंतिम निर्णय लेगी।

लॉ एंड लीगल्स को मिली जानकारी के अनुसार, इस बार 35 से 55 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिए जाने की संभावना है, हालांकि अंतिम संख्या फुल कोर्ट के निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगी।

राजस्थान हाईकोर्ट में 25 जनवरी 2022 के बाद से एक भी नया सीनियर एडवोकेट नामित नहीं किया गया है।

ऐसे में यदि आज फैसला होता है तो चार वर्षों से रुकी प्रक्रिया समाप्त होगी और कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं को न्यायिक क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त होगा।

आज की फुल कोर्ट बैठक का निर्णय राजस्थान की कानूनी दुनिया के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है, क्योंकि इसी बैठक से प्रदेश के नए सीनियर एडवोकेट्स के नामों पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है।

सबसे अधिक लोकप्रिय