टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

Breaking News : जयपुर में आज खुलेगा देश के पहले हिंदी लीगल न्यूज़ मीडिया हाउस ‘लॉज एंड लीगल्स’ का रीजनल कार्यालय

Laws and Legals to Inaugurate Jaipur Regional Office Today; Former Supreme Court Judge Justice Ajay Rastogi to Attend

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अजय रस्तोगी, राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस अशोक कुमार जैन, फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के CMD जगदीश चन्द्र, सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवमंगल शर्मा करेंगे समारोह में शिरकत

जयपुर। देश के पहले हिंदी लीगल न्यूज़ मीडिया हाउस ‘लॉज एंड लीगल्स’ के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है।

लगभग एक वर्ष की यात्रा पूरी करने के बाद लॉज एंड लीगल्स राजधानी जयपुर में अपने रीजनल कार्यालय का शुभारंभ करने जा रहा है।

उद्घाटन समारोह सोमवार सुबह 10:00 बजे जयपुर के टोंक रोड स्थित लालकोठी शॉपिंग सेंटर, मेट्रो टॉवर में आयोजित होगा।

इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अजय रस्तोगी, राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अशोक कुमार जैन तथा फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर जगदीश चन्द्र विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में न्यायपालिका, विधि जगत, मीडिया और शिक्षण क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

लॉज एंड लीगल्स ग्रुप की डायरेक्टर एवं लॉज एंड लीगल्स एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुजैन कण्टालिया ने बताया कि संस्था अपनी स्थापना के लगभग 9 माह बाद बाद जयपुर में अपना क्षेत्रीय कार्यालय शुरू कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह केवल कार्यालय का उद्घाटन नहीं, बल्कि कानूनी जागरूकता, विधिक शिक्षा और सामाजिक सेवा के नए अध्याय की शुरुआत है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय के संचालन के साथ ही लॉज एंड लीगल्स एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों की भी औपचारिक शुरुआत की जाएगी।

फाउंडेशन के माध्यम से कानूनी जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण एवं शोध कार्यक्रम, सेमिनार, कार्यशालाएं और सामाजिक हित से जुड़े विधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

लॉज एंड लीगल्स ने पिछले एक वर्ष में हिंदी भाषा में न्यायपालिका और कानून से जुड़ी खबरों को आमजन तक पहुंचाने के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

अब जयपुर में रीजनल कार्यालय खुलने के बाद संस्था की समाचार, अनुसंधान और सामाजिक गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसे लॉज एंड लीगल्स की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

सबसे अधिक लोकप्रिय