जोधपुर। देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत रविवार को जोधपुर दौरे पर रहे।
अपने दौरे के दौरान CJI ने जिला अदालत परिसर में नवनिर्मित 7 मंजिला G-7 भवन का उद्घाटन किया।
इसके बाद वे राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन और राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में भी शामिल हुए।
कुछ खास तस्वीरों के जरिए देखिए CJI जस्टिस सूर्यकांत के जोधपुर दौरे की खास झलकियां।

राजस्थान हाईकोर्ट के हेरिटेज परिसर पहुंचने पर जस्टिस पुष्पेन्द्रसिंह भाटी ने सीजेआई का स्वागत किया

जिला कोर्ट पहुंचने पर CJI को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। CJI ने जिला कोर्ट के नवनिर्मित सात मंजिला भवन का उद्घाटन किया।

भवन का उद्घाटन जोधपुर की न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बना। समारोह में सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मौजूद रहे।

राजस्थान हाईकोर्ट के हेरिटेज परिसर में CJI का आत्मीय स्वागत किया गया। CJI को राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यवाहक CJI जस्टिस एस.पी. शर्मा ने उन्हें राजस्थान का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। अभिनंदन समारोह में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं की बड़ी मौजूदगी रही।
समारोह में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीशों ने विचार साझा किए।

जस्टिस संदीप मेहता ने न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर के समय पर उपयोग और आधुनिकीकरण पर जोर दिया गया।

जस्टिस विजय बिश्नोई ने नए भवन से अदालतों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई गई।

CJI जस्टिस सूर्यकांत ने अदालतों को अस्पताल की तरह संवेदनशील बनाने का आह्वान किया।

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन लंबे समय बाद एक मंच पर नजर आए
CJI के दौरे ने जोधपुर के न्यायिक समुदाय के लिए कई यादगार पल छोड़े।