जयपुर, 13 सितंबर
राजस्थान हाईकोर्ट के सीनियर मोस्ट जज जस्टिस एस पी शर्मा ने एक्टेस लेजिट की एएलबी बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सीजन का शुभारंभ किया हैं.

जस्टिस एस पी शर्मा ने बल्लेबाजी कर इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.

इस मौके पर जस्टिस शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी अधिवक्ताओं को भी संबोधित किया. उन्होने प्रतियोगिता के आयोजक अंशुमान सक्सेना को बधाई दी कि वे इस प्रतियोगिता का दूसरा सीजन आयोजित कर रहे हैं.

वर्ष 2024 से शुरू हुई यह प्रतियोगिता में केवल राजस्थान भर के अधिवक्ता शामिल होते हैं, पहले सत्र की सफलता के बाद ये दूसरे सीजन की प्रतियोगिता आयोजित कि जा रही हैं.

राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव और इस प्रतियोगिता के आयोजक अंशुमान सक्सेना के अनुसार प्रतियोगिता में प्रत्येक 11 सदस्य टीम में 2 महिला खिलाड़ी का रहना अनिवार्य किया गया हैं.

सुबह से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता का देर रात 10 बजे फाइनल आयोजित किये जायेगे.

एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में 36 टीमों के सेमीफाइनल और फाइनल मैच सहित बीच कुल 47 मैच आयोजित होंगे.

प्रतियोगिता में चार्टेड एकाउंटेड और कंपनी सेके्टरीज के बीच एक मैत्री मैच भी आयोजित किया जाएगा.
