जोधपुर, 18 सितंबर
न्यायिक प्रशासन में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए जोधपुर महानगर के जिला एवं सेशन न्यायालय के हेरिटेज भवन में ई-सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया.
राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के.आर. श्रीराम ने इस ई सेवा केन्द्र का उदघाटन किया.
मुख्य न्यायाधीश ने इसके साथ पश्चिमी राजस्थान के कई अन्य जिला न्यायक्षेत्रों में स्थापित ई-सेवा केन्द्रों का उद्घाटन भी वर्चुअल माध्यम से किया.
उदघाटन समारोह में जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र के संरक्षक जज जस्टिस पी.एस. भाटी, स्टीयरिंग कमेटी चैयरमेन जस्टिस दिनेश मेहता, जस्टिस कुलदीप माथुर, जस्टिस डॉ. नुपूर भाटी, सहित हाईकोर्ट के अन्य सिटिंग जज रजिस्ट्रार जनरल, न्यायिक अधिकारीगण, राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन व लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहें.
ई-सेवा केन्द्र से होंगे फायदे
जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर महानगर अजय शर्मा के अनुसार ई-सेवा केन्द्र की स्थापना से अधिवक्ताओं और पक्षकारों को न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी कई सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इनमें प्रमुख रूप से –
ई-फाइलिंग व ई-भुगतान की सुविधा**
मुकदमों की स्थिति और सुनवाई की तारीख की जानकारी
मुफ्त विधिक सेवाओं का लाभ
अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाओं तक आसान पहुंच
इन केन्द्रों पर प्रशिक्षित कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो अधिवक्ताओं और पक्षकारों को डिजिटल सेवाओं का सुचारु उपयोग करने में सहयोग करेंगे।
पेपरलेस न्याय प्रणाली
ई-सेवा केन्द्र की शुरुआत न्यायिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुलभ और पेपरलेस बनाने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है। इसके माध्यम से समय और संसाधनों की बचत होगी और litigants को त्वरित न्यायिक सहायता प्राप्त हो सकेगी.