टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

Rajasthan Highcourt में श्रद्धांजलि कार्यक्रम: गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्प अर्पित कर जजों ने दी श्रद्धांजलि

जयपुर, 2 अक्टूबर

Rajasthan Highcourt में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर हाईकोर्ट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और श्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने की। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद पहली बार हाईकोर्ट पहुंचे जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को पुलिस जवानों की ओर से गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि

तत्पश्चात कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के साथ जस्टिस महेन्द्र गोयल, जस्टिस सुदेश बंसल, जस्टिस अनूप कुमार ढंड, जस्टिस विनोद भारवानी, जस्टिस उमाशंकर व्यास, जस्टिस अशोक कुमार जैन, जस्टिस सी. पी. श्रीमाली हाईकोर्ट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचे।

यहां पर सर्वप्रथम कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद सभी जजों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

साथ ही गांधी प्रतिमा के निकट ही बने प्रार्थना स्थल पर लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बार पदाधिकारी हुए शामिल

Rajasthan Highcourt में आयोजित हुए इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जजों के साथ ही हाईकोर्ट बार और राजस्थान बार काउंसिल के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

राजस्थान बार काउंसिल चेयरमैन भुवनेश शर्मा, राजस्थान हाईकोर्ट बार अध्यक्ष महेन्द्र शांडिल्य, महासचिव रमित पारीक ने गांधीजी और शास्त्रीजी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान अधिवक्ता दीपेश शर्मा, शेरसिंह मेहला ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

रजिस्ट्री और न्यायिक अधिकारी

कार्यक्रम में Rajasthan Highcourt के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव हरी ओम शर्मा अत्री, प्रशासनिक रजिस्ट्रार हेमंतसिंह बघेला, सीपीसी किशन गोयल, न्यायिक रजिस्ट्रार डॉ. मनोज कुमार सोनी, क्लासिफिकेशन रजिस्ट्रार जगतसिंह पंवार, ओएसडी अंकित परिहार, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त सचिव लोकेन्द्र सिंह शेखावत ने गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सबसे अधिक लोकप्रिय