नई दिल्ली, 7 अक्टूबर:
भारत सरकार के संचार मंत्रालय और दूरसंचार विभाग (DoT) ने प्रतिष्ठित टेलीकॉम विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (Telecom Disputes Settlement and Appellate Tribunal) के चेयरपर्सन पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पद 14 मार्च 2026 को रिक्त होने वाला है.
TDSAT के बारे में
TDSAT की स्थापना Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) Act, 1997 के तहत की गई थी। यह ट्रिब्यूनल देश के दूरसंचार, प्रसारण, सूचना प्रौद्योगिकी, हवाई अड्डा शुल्क और आधार से जुड़ी सेवाओं से संबंधित विवादों का निपटान करने वाला प्रमुख अपीलीय मंच है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है.
पात्रता और आयु सीमा:
इस पद के लिए वह व्यक्ति पात्र होगा जो भारत के किसी भी हाईकोर्ट के न्यायाधीश रह चुके हो या उस पद के लिए पात्र हो.
इस पद के लिए न्यूनतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है.
कार्यकाल और वेतनमान
चेयरपर्सन का कार्यकाल पाँच वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक रहेगा, जो पहले पूरी होती हो.
चयनित उम्मीदवार को ₹2,50,000 प्रतिमाह का वेतन मिलेगा, साथ ही केंद्र सरकार के ग्रुप ‘A’ अधिकारी के समान भत्ते और सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी.
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी द्वारा किया जाएगा। समिति उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर अंतिम अनुशंसा करेगी।
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि:
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप (Annexure-I) में तैयार कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 17 नवंबर 2025, शाम 5:30 बजे तक भेज सकते हैं.
आवेदन हार्ड कॉपी डाक द्वारा और सॉफ्ट कॉपी ईमेल के माध्यम से भेजी जा सकती है.
अधिक जानकारी:
आवेदन पत्र और विज्ञापन निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों से डाउनलोड किए जा सकते हैं:
🔗 www.dot.gov.in
🔗 www.dopt.gov.in
🔗 www.tdsat.gov.in