टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

Red Fort Blast Updates : Supreme Court जजों ने जताया शोक, CJI ने कहा-पूरा न्यायिक परिवार शोक संतप्त परिवारों के साथ

नई दिल्ली, 11 नवंबर

दिल्ली में सोमवार देर शाम हुए लाल किले के पास हुए कार धमाके में कई लोगों की मौत और घायल होने की घटना पर Supreme Court जजों ने गहरा शोक और चिंता व्यक्त की है.

भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने कहा कि Supreme Court के सभी न्यायाधीश इस भीषण घटना से अत्यंत व्यथित हैं और जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.

CJI गवई ने कहा, “भारत के सर्वोच्च न्यायालय और देश की समूची न्यायिक एवं विधिक समुदाय की ओर से मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस विनाशकारी हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है.

हमारी प्रार्थनाएं और विचार उन सभी के साथ हैं जो घायल हुए हैं या किसी न किसी रूप में प्रभावित हैं”

उन्होंने कहा कि ऐसे क्षणों में शब्द इस पीड़ा को कम नहीं कर सकते, लेकिन पूरे राष्ट्र की एकजुटता और प्रार्थना निश्चित रूप से कुछ सांत्वना दे सकती है.

CJI ने आगे कहा, “हम इस शोक की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ एकजुट हैं.

CJI ने कहा कि हम न्याय के सिद्धांतों को बनाए रखने, कानून के शासन को मजबूत करने और प्रत्येक नागरिक की गरिमा की रक्षा करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराते हैं.”

अंत में उन्होंने कहा, “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को साहस और धैर्य प्रदान करें ताकि वे इस अपूरणीय क्षति को सह सकें।”

सबसे अधिक लोकप्रिय