Laws And Legals की नई पहल-कानून, न्याय, विधि शिक्षा और लीगल सर्विसेज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों एवं संस्थानों को मिलेगा सम्मान
जयपुर। राजस्थान की कानूनी बिरादरी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है।
Laws And Legals ने राजस्थान के कानूनी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को पहचान देने और सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘Rajasthan Legal Excellence Awards 2026’ की घोषणा की है।
पुरस्कार समारोह का आयोजन 10 अक्टूबर 2026 को जयपुर, राजस्थान में किया जाएगा।
यह पहल कानून, न्याय, कानूनी शिक्षा और कानूनी सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिवक्ताओं, विधि शिक्षकों, युवा कानूनी पेशेवरों, विधि संस्थानों और संगठनों को एक मंच पर सम्मानित करने के उद्देश्य से की जा रही है।
उत्कृष्टता, नेतृत्व और योगदान को मिलेगा सम्मान
‘Laws And Legals Excellence Awards 2026’ के माध्यम से उन व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने पेशेवर उत्कृष्टता, ईमानदारी, नेतृत्व, नवाचार और राजस्थान के कानूनी इकोसिस्टम में सार्थक योगदान दिया है।
इसमें वरिष्ठ अधिवक्ताओं और प्रतिष्ठित विधि शिक्षकों के साथ-साथ युवा कानूनी पेशेवरों, कानून के विद्यार्थियों और विधि संस्थानों को भी अपनी उपलब्धियों के लिए पहचान देने की परिकल्पना की गई है।
कई प्रमुख श्रेणियों में दिए जाएंगे अवॉर्ड
प्रस्तावित पुरस्कार श्रेणियों में शामिल हैं—
Lifetime Achievement Award – Legal Profession
Outstanding Advocate of the Year
Senior Advocate Excellence Award
Emerging Advocate of the Year
Young Legal Professional of the Year
Legal Educator of the Year
Law Professor Excellence Award
Legal Research Excellence Award
Legal Journalism Excellence Award
Legal Awareness & Access to Justice Award
Legal Aid Excellence Award
Women in Law Excellence Award
Law Student Excellence Award
Law College/Institution of the Year
Legal Innovation & Technology Award
Outstanding Contribution to the Legal Profession
Excellence in Public Legal Service
Rajasthan Legal Personality of the Year
सिर्फ पुरस्कार नहीं, कानूनी बिरादरी का सम्मान
Laws And Legals Foundation की Chairperson सुजैन कण्टालिया के अनुसार यह आयोजन महज पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि राजस्थान की पूरी कानूनी बिरादरी को एक मंच पर लाकर उत्कृष्टता, समर्पण और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान करने की पहल है।
सुजैन कण्टालिया के अनुसार यह उन लोगों के योगदान को पहचान देने का प्रयास है, जो कानून और न्याय के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं और जिनके प्रयासों का राजस्थान के कानूनी इकोसिस्टम पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ रहा है।
2 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आवेदन
अवार्ड्स के लिए 2 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागी और योग्य उम्मीदवार अपनी प्रविष्टियां निर्धारित अवधि में भेज सकते हैं।
आवेदन एवं अन्य जानकारी के लिए lawsandlegals24@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
10 अक्टूबर को जयपुर में जुटेगी लीगल फ्रेटरनिटी
Laws And Legals Excellence Awards 2026 का आयोजन 10 अक्टूबर 2026 को जयपुर में प्रस्तावित है।
आयोजन में राजस्थान की कानूनी बिरादरी से जुड़े प्रमुख अधिवक्ताओं, विधि शिक्षकों, कानूनी पेशेवरों, विद्यार्थियों, संस्थानों और संगठनों के शामिल होने की उम्मीद है।
Laws And Legals ने इस पहल को राजस्थान में कानून और न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को सार्वजनिक रूप से पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
