जयपुर, 8 दिसंबर 2025
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने राजस्थान न्यायिक सेवा से जुड़े दो वरिष्ठ जिला न्यायाधीशों के पदस्थापन में बड़ा बदलाव किया है.
जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजसमंद के पद पर कार्यरत राघवेंद्र काचावल को राज्य के प्रमुख विधि विभाग जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है.

आदेश के अनुसार, डीजे काचावल को उनके नए दायित्व ग्रहण करने के लिए वर्तमान पद से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है.
वही अब तक राज्य के प्रमुख सचिव विधि का कार्यभार देख रहे वरिष्ठ जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेंद्र कुमार जैन का तबादला जयपुर महानगर प्रथम के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर किया गया हैं.
डीजे ब्रजेंद्र कुमारजो अब तक प्रमुख सचिव, विधि विभाग के रूप में सेवाएँ दे रहे थे, उनकी सेवाएँ प्रतिनियुक्ति से वापस मूल कैडर में भेजने पर राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हे जयपुर महानगर प्रथम में डीजे नियुक्त किया हैं.