टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

BAR ELECTION 2025 : राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन जोधपुर के 18 वीं बार अध्यक्ष बने रणजीत जोशी, विजय चौधरी महासचिव और बुधाराम चौधरी उपाध्यक्ष

Ranjeet Joshi Elected President for 18th Time: Rajasthan High Court Advocates Association Jodhpur Election Results 2025

जोधपुर।

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन जोधपुर के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर अधिवक्ता रणजीत जोशी ने जीत दर्ज की हैं.

रणजीत जोशी एसोसिशन के 18 वीं बार अध्यक्ष बनें हैं.

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर की कार्यकारिणी के वर्ष 2025-27 के चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए.

अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और चार बूथों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान सुचारू रूप से जारी रहा.

मुख्य चुनाव अधिकारी हेमंत श्रीमाली, अर्जुनराम चौधरी और दिनेश शर्मा ने बताया कि कुल 3836 मतदाताओं में से 3178 ने मतदान किया।

अध्यक्ष पद पर जोशी की ऐतिहासिक जीत

अध्यक्ष पद पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। रणजीत जोशी ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुरेन्द्रसिंह राठौड़ को 158 वोटों से हराते हुए लगातार 18वीं बार अध्यक्ष पद जीतकर इतिहास रच दिया।

  • रणजीत जोशी — 1527 वोट
  • सुरेन्द्रसिंह राठौड़ — 1369 वोट
  • धनराज वैष्णव — 324 वोट

उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर, पुनः मतगणना के बाद बुधाराम चौधरी विजयी

उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला इतना करीबी रहा कि दुबारा मतगणना करवाई गई। अंततः बुधाराम चौधरी ने मांगीलाल को 24 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।

  • बुधाराम चौधरी — 767 वोट
  • मांगीलाल — 743 वोट
  • गजेन्द्रसिंह तंवर — 438
  • मनोज सिंह — 316
  • पुखराज गोदारा — 275
  • कृपाराम सोलंकी — 251
  • शैतानराम चौधरी — 237
  • लक्ष्मीनारायण — 160

महासचिव पद पर विजय चौधरी की शानदार जीत

महासचिव पद पर विजय चौधरी ने कल्याण सिंह विश्नोई को 215 वोटों से हराया।

  • विजय चौधरी — 1131 वोट
  • कल्याण सिंह विश्नोई — 916 वोट
  • विक्रम सिंह राठौड़ — 656
  • अनिल सुराणा — 352
  • एम.डी. कल्ला — 143

सह सचिव पद पर तक्षेन्द्र शर्मा विजयी

सह सचिव पद पर तक्षेन्द्र शर्मा ने 148 से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

  • तक्षेन्द्र शर्मा — 771 वोट
  • दीपाराम — 599
  • नीतू गुड़िया — 584
  • संदीप सिंह — 435
  • भारतेन्दु — 364
  • पुखराज — 202
  • शीतल शर्मा — 173
  • लालसिंह — 50

संयुक्त सचिव / महिला प्रतिनिधि पद पर शिवानी वैष्णव की जीत

कड़े मुकाबले में शिवानी वैष्णव ने शारदा विश्नोई को 174 वोटों से हराया।

  • शिवानी वैष्णव — 1107 वोट
  • शारदा विश्नोई — 933
  • कीर्ति सोनी — 803
  • अरायना खानम — 351
    खारिज वोट — 39

कोषाध्यक्ष पद पर विजय शर्मा निर्वाचित

कोषाध्यक्ष पद पर विजय शर्मा ने हरीचरण प्रजापत को 383 वोटों से मात दी।

  • विजय शर्मा — 866 वोट
  • हरीचरण प्रजापत — 483
  • मोहनलाल गोदारा — 472
  • रामनिवास सांखला — 414
  • गोपालसिंह चारण — 342
  • सोनिका शर्मा — 306
  • मुरली सैन — 184
  • प्रदीप जैन — 122
    खारिज वोट — 44

जीत के बाद जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने ढोल-थाली, आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ विजेताओं का जोरदार स्वागत किया।
चुनाव अधिकारियों ने सभी विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

सबसे अधिक लोकप्रिय