टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

4 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, डीजे कमल छंगाणी बने जालौर जिला एवं सत्र न्यायाधीश

Daily Court Update: Major Developments from Rajasthan High Court Jodhpur and Jaipur Benches

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने मंगलवार को एक आदेश जारी करते हुए 1 जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित चार न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं.

रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार राजस्थान हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी सचिव का कार्य देख रहे डीजे कमल छंगाणी को जालौर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर ​नियुक्त किया गया हैं.

डीजे कमल छंगाणी को जालौर में डीजे दिनेश कुमार गुप्ता के स्थान पर तबादला किया गया हैं.

साथ ही डीजे कैडर के रणधीर सिंह मिर्धा को जज फैमिली कोर्ट संख्या 3 उदयपुर, सीमा मेवाड़ा को जज फैमिली कोर्ट संख्या 2 अलवर, उत्तमा माथुर को जज महिला उत्पीड़न केसेज अजमेर के पद पर नियुक्त किया गया हैं.

सबसे अधिक लोकप्रिय