टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

ब्रेकिंग: राजस्थान हाईकोर्ट में हंगामा, एसीजे कोर्ट के बाहर वकीलों का विरोध

Breaking: Lawyers Protest Outside Acting Chief Justice's Court at Rajasthan High Court

जयपुर। सोमवार को अदालतों का कामकाज शुरू होते ही राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब अधिवक्ताओं ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया

प्रदर्शन के बीच राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल सहित कई बार पदाधिकारी और अधिवक्ता भी मौजूद हैै.

अधिवक्ता कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को लेकर हाल ही में सामने आए आरोपों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी वकीलों ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश द्वारा न्यायिक कार्य किए जाने और उनकी कोर्ट संचालित होने को लेकर भी विरोध जताया।

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में अधिवक्ता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है. हाईकोर्ट के गलियारें में अधिवक्ताओं ने धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं.

अदालत परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के जुटने से हलचल बढ़ गई। अधिवक्ताओं का कहना है कि हालिया आरोपों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और इस स्थिति में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की अदालत के संचालन को लेकर उनका विरोध जारी है।

सबसे अधिक लोकप्रिय