टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

देश के 4 हाईकोर्ट में 30 जजों की नियुक्ति, केन्द्र की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति भवन से नियुक्ति वारंट जारी

Supreme Court Orders Integrated Monitoring Mechanism for Jojari-Bandi-Luni River System

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के 4 हाईकोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति की मंजूरी दी है।

केंद्र की मंजूरी के बाद शुक्रवार देर शाम राष्ट्रपति भवन से इन 30 जजों के नियुक्ति वारंट जारी किए गए हैं।

नियुक्त हुए जजों में अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी दोनों ही शामिल हैं।

राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के अनुसार इन नियुक्तियों में मद्रास हाईकोर्ट, कलकत्ता हाईकोर्ट, कर्नाटक हाईकोर्ट और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट शामिल हैं।

इनमें वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायिक सेवा के अधिकारियों को भी हाईकोर्ट जज के रूप में नियुक्ति दी गई है।

मद्रास हाईकोर्ट में 15 नए न्यायाधीश नियुक्त

केंद्र की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति ने मद्रास हाईकोर्ट के लिए 15 नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

जिसमें 5 स्थायी जज और 10 अतिरिक्त जज नियुक्त किए गए हैं।

अधिवक्ता गोविंदराजन कृष्णास्वामी, रजनीश पथियिल, रमेश नटराजन, जी. के. मुथुकुमार, रामकृष्णन राजेश विवेकानंदन, रवीकुमार शंकरनारायणन को स्थायी जज नियुक्त किया गया है।

वहीं अधिवक्ता दिलीप कुमार नागराजन, एलप्पन मनोहरन के साथ ही न्यायिक अधिकारी डॉ. पी. मुरुगन, एम. डी. सुमथि, एस. अल्ली, सी. थिरुमगल, शन्मुगम कार्तिकेयन, मुरुगेशन बालुचामी, एन. गुणशेखरन को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।

कलकत्ता हाईकोर्ट को मिले 8 अतिरिक्त न्यायाधीश

राष्ट्रपति ने कलकत्ता हाईकोर्ट के लिए 8 अधिवक्ताओं को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति दी है, जिनमें आर्यक दत्त, अतरूप बनर्जी, संदीप कुमार डे, पार्थ प्रतिम रॉय, सुदीप डे, अनुज सिंह, अर्जुन राय मुखर्जी, रिशाद मेदोरा शामिल हैं।

कर्नाटक हाईकोर्ट में 6 जज नियुक्त

राष्ट्रपति ने कर्नाटक हाईकोर्ट के लिए 6 अधिवक्ताओं को जज के रूप में नियुक्ति दी है। इनमें राघवेंद्र सीताराम श्रीवत्स, हेमा कुलकर्णी, सुब्रमण्या रंगाराव, विवेकानंद थडागवाड़ी प्रकाश, प्रमोद बक्केस्वरा, शांति भूषण होम्बे गौड़ा शामिल हैं।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 1 जज की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को मध्य प्रदेश के अधिवक्ता अमित लाहोटी को जज बनाने की सिफारिश की थी। केंद्र की मंजूरी के बाद शुक्रवार को अधिवक्ता अमित लाहोटी के नियुक्ति आदेश भी जारी किए गए।

अमित लाहोटी, अधिवक्ता को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

सबसे अधिक लोकप्रिय