टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

प्रिसिंपल ट्रांसफर लिस्ट को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती, याचिका दायर

जयपुर, 23 सितंबर

राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार देर रात जारी कि गयी स्कूल प्रिंसिपल के ट्रांसफर लिस्ट को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी हैं.

प्रिंसिपल समीर परवेज, सुलतान तसकीन व अन्य की ओर से दायर कि गयी याचिकाओं में सेवा नियमों का उल्लघन करने का आरेाप लगाया गया हैं.

अधिवक्ता तनवीर अहमद, रामप्रताप सैनी व अन्य के जरिए दायर कि गयी याचिकाओं में एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर करने और रिटायरमेंट में दो साल से कम समय होने के बावजूद ट्रांफसर करने को चुनौती दी गयी.

कई याचिकाओं में निकट के स्कूलों में पद रिक्त होने के बावजूद दूर स्थानों पर ट्रांसफर करने का भी हवाला दिया गया हैं.

वही कुछ प्रिंसिपल ने अपने और परिजनों की बीमारी को आधार बनाते हुए उनके ट्रांसफर को चुनौती दी हैं.

सबसे अधिक लोकप्रिय