जोधपुर। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने रविवार को जोधपुर जिला अदालत परिसर में नवनिर्मित नवनिर्मित सात मंजिला भवन का उद्घाटन किया।
इससे पूर्व जिला कोर्ट परिसर में पहुंचने पर मुख्य न्यायाधीश का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस पुष्पेन्द्र सिंह भाटी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया.

उद्घाटन समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस विजय बिश्नोई, राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा सहित राजस्थान हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश समारोह में उपस्थित रहे।

नए सात मंजिला भवन के उद्घाटन को जोधपुर के न्यायिक ढांचे के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन से जिला न्यायालय की न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

समारोह के पश्चात हेरिटेज परिसर भवन में सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं